फैशनिस्टा सोनम कपूर का आनंद अहूजा से शादी करने के बाद स्टाइल बदल गया है। सोनम कपूर पहले ग्लैमर दिखना पसंद करती थी लेकिन अब उन्हें अपने कूल लुक के साथ रहना पसंद है। इस साल सोनम कपूर ने आनंद अहूजा से शादी की लेकिन क्या आप जानती हैं कि सोनम ने सिर्फ प्यार के लिए आनंद अहूजा से शादी नहीं की है बल्कि उन्होंने आनंद को क्यों अपना जीवन साथी बनाया इसकी असली वजह भी अब सामने आ चुकी है।
सोनम कपूर बॉलीवुड की स्टाइल क्वीन हैं और सोनम इंटरनेशनल फैशन आइकन भी हैं लेकिन क्या आप उनके पति के बारे में जानती हैं कि वो क्या करते हैं। अगर नहीं तो पहले आप आनंद अहूजा के बारे में जान लें फिर आपको ये भी पता चल जाएगा कि सोनम ने आनंद से शादी क्यों की है।
आनंद अहूजा भी सोनम कपूर की तरह फैशन और फिटनेस फ्रीक हैं। आनंद दिल्ली से हैं और देश की टॉप मोस्ट एक्सपोर्ट बिज़नेस फैमिली से हैं। शाही एक्पोर्ट के वारिस आनंद अहूजा का फैमिली के अलावा अपना भी एक एक्सक्यूज़िव फैशन ब्रांड है जो सोनम कपूर का फेवरे है।
Bhane नाम का ब्रांड इंडिया की तरह विदेशों में भी पॉपुलर है। आनंद अहूजा के इस ब्रांड में तरह-तरह के स्पोर्ट्स शूज़ भी मिलते हैं आनंद अहूजा ने अपनी शादी की रिसेप्शन पर शेरवानी के साथ भी स्पोर्ट्स शूज़ पहने थे। सोनम कपूर का लुक भी शादी के बाद से उनके पति की तरह ही बनता जा रहा है।
सोनम कपूर भी शादी के बाद स्टाइलिश क्रॉप टॉप के साथ स्कर्ट और जैकेट में स्पोर्ट्स शूज़ के साथ ही दिखी थी। सोनम शादी के बाद से बहुत ही कम हील्स वाले सैंडल में दिखती हैं। इंडियन आउटफिट हो या फिर वेस्टर्न सोनम कपूर अपने पति के ब्रांड के शूज़ ही पहनती हैं।
आपको ये भी बता दें कि शादी से पहले ही उनके पति का फैशन ब्रांड सोनम कपूर का फेवरेट फैशन ब्रांड था यही वजह है कि सोनम ने आनंद से शादी की है। आनंद अहूजा को भी सोनम की तरह फैशन ककी जबरदस्त समझ है। उनके कूल लुक हर बार उनके फैंस को इम्प्रेस करने में कामयाब रहते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।