herzindagi
somvati amavasya  astro remedies in hindi

Somvati Amavasya 2023 Upay: सोमवती अमावस्या पर करें ये तीन काम, राहु नहीं करेगा परेशान

सावन की सोमती अमावस्या बहुत चमत्कारी मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन किये गए कुछ उपाय राहु के बुरे प्रभाव को कम करते हैं और घर की नकारात्मकता को नष्ट करते हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-07-14, 14:28 IST

Somvati Amavasya 2023 Par Kare Ye Upay: सावन की सोमवती अमावस्या बहुत ही खास मानी जाती है।

मान्यता है कि इस अमावस्या पर भगवान शिव की पूजा के बाद कुछ विशेष उपाय करने से राहु दोष शांत होता है।

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स का कहना है कि सोमवती अमावस्या के दिन ये तीन काम ज़रूर ही करने चाहिए।

सोमवती अमावस्या पर क्या है राहु का महत्व (Significance Of Rahu On Somvati Amavasya)

  • अमावस्या तिथि शुभ कार्यों के लिए अशुभ मानी जाती है।
  • मान्यता है कि अमावस्या के दिन राहु (राहु को मजबूत करने के उपाय) सबसे ज्यादा हावी होता है।
  • राहु के हावी होने के कारण बुरी शक्तियां अपने चरम पर होती हैं।
  • इन शक्तियों की वजह से नकारात्मकता व्यक्ति पर भारी होने लगती है।
  • जिसकी कुंडली में राहु अशुभ रूप से विराजमान है उस पर संकट आटे हैं।
  • राहु जीवन में तनाव पैदा करता है और तरक्की को बाधित करता है।
  • यही सब परिणाम अमावस्या के दिन भायांकर रूप लेते हैं। 
  • इसलिए सोमवती अमावस्या के दिन राहु के उपाय ज़रूर करने चाहिए। 

यह भी पढ़ें: Somvati Amavasya Kab Hai 2023: कब है सोमवती अमावस्या? जानें मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

सोमवती अमावस्या के दिन करें राहु स्तोत्र का पाठ (Recite Rahu Stotra on Somvati Amavasya)

  • सोमवती अमावस्या के दिन राहु स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
  • मान्यता है कि इस स्तोत्र का पाठ राहु के बुरे असर को नियंत्रित करता है।
  • राहु दोष से भी मुक्ति दिलाता है और नकारात्मकता को दूर करता है। 

somvati amavasya  ke upay

सोमवती अमावस्या के दिन पीपल पर जलाएं दीपक (Lighting Diya on Peepal on Somvati Amavasya) 

  • सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ (पीपल के पेड़ की परिक्रमा लगाने के लाभ) पर दीपक जलाना चाहिए।
  • दीपक में सरसों के तेल के साथ लौंग भी अवश्य डालनी चाहिए। 
  • इससे राहु का प्रभाव जीवन में धीरे-धीरे कम होने लगता है।

यह भी पढ़ें: Amavasya Dates List 2023: नोट करें जून से दिसंबर तक की अमावस्या तिथि की पूरी लिस्ट

सोमवती अमावस्या के दिन कुत्ते को खिलाएं रोटी (Feed Roti to Dog on Somvati Amavasya) 

  • सोमवती अमावस्या के दिन काले कुत्ते को रोटी अवश्य खिलानी चाहिए।
  • काला कुत्ता न सिर्फ राहु को शांत करता है बल्कि उसे शुभ भी बनाता है।
  • काले कुत्ते को अमावस्या के दिन रोटी खिलाने से बीमारी दूर होती है। 

 

सोमवती अमावस्या के दिन आप भी शिव पूजा के बाद इन तीन कामों को कर के राहु दोष और उसके दुष्प्रभाव से छुटकारा पा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: shutterstock, pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।