Amavasya Dates List 2023: नोट करें जून से दिसंबर तक की अमावस्या तिथि की पूरी लिस्ट

June Se December Tak Ki Sabhi Amavasya Tithi: हिन्दू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्त्व है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल में कुल 12 अमावस्या तिथियां पड़ती हैं। शास्त्रों के अनुसार, अमावस्या के दिन स्नान-दान और पूजा-पाठ का बहुत महत्व होता है।
मान्यता है कि अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। मां गंगा के आशीर्वाद से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं और उसे अक्षय फल मिलता है। इस दिन पितरों के निमित्त दान करने से पितृ तृप्त हो जाते हैं और प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।
अमावस्या तिथि के दिन हवन करने का भी बहुत महत्व माना जाता है। ऐसी कहा जाता है कि इस दिन हवन करने से घर की नकारात्मकता नष्ट होती है। ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं जून से दिसंबर तक की संपूर्ण अमावस्या तिथियों का बारे में।
अमावस्या थितियां 2023 (Amavasya Dates 2023)
जून 2023, आषाढ़ अमावस्या (June 2023 Ashadha Amavasya)
- अमावस्या प्रारंभ: 17 जून 2023, प्रातः 9:12 बजे
- अमावस्या समाप्त: 18 जून 2023 प्रातः 10:07 बजे
जुलाई 2023, श्रावण अमावस्या (July 2023, Shravan Amavasya)
- सोमवती अमावस्या तिथि आरंभ: 16 जुलाई 2023, सायं 10:09
- सोमवती अमावस्या तिथि समाप्त: 18 जुलाई 2023, रात्रि 12:01
यह भी पढ़ें: Purnima Dates 2023: नोट करें मई से दिसंबर तक की पूर्णिमा तिथि की पूरी लिस्ट
अगस्त 2023, अधिक मास अमावस्या (August 2023, Adhik Maas Amavasya)
- अमावस्या तिथि शुरू: 15 अगस्त 2023, दोपहर 12:44
- अमावस्या तिथि समाप्त: 16 अगस्त 2023, दोपहर 3:07
सितंबर 2023, भाद्रपद अमावस्या (September 2023, Bhadrapad Amavasya)
- अमावस्या तिथि आरंभ: 14 सितंबर 2023, प्रातः 4:48
- अमावस्या तिथि समाप्त: 15 सितंबर 2023, प्रातः 7:09
अक्टूबर 2023, अश्विन अमावस्या (October 2023, Ashwin Amavasya)
- अमावस्या तिथि आरंभ: 13 अक्टूबर 2023, रात्रि 9:50
- अमावस्या तिथि समाप्त: 14 अक्टूबर 2023, रात्रि 11:24
यह भी पढ़ें: Masik Shivratri 2023 Date List: जानें साल 2023 की सभी मासिक शिवरात्रि तिथियां
नवंबर 2023, कार्तिक अमावस्या (November 2023, Kartik Amavasya)
- अमावस्या तिथि आरंभ: 12 नवंबर 2023, दोपहर 2:44
- अमावस्या तिथि समाप्त: 13 नवंबर 2023, दोपहर 2:56
दिसंबर 2023, मार्गशीर्ष अमावस्या (December 2023, Margsheersha Amavasya)
- अमावस्या तिथि आरंभ: 12 दिसंबर 2023, प्रातः 6:24
- अमावस्या तिथि समाप्त: 13 दिसंबर 2023, प्रातः 5:01
तो ये हैं जून से दिसंबर तक की सभी अमावस्या तिथियां। साथ ही, सभी तिथियों के आराम एवं समापन के समय की पूरी जानकारी। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।