Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    घर की सुख समृद्धि के लिए करें सूर्य के 12 मंत्रों का जाप, जानें महत्व

    यदि आप अपने सभी कार्यों में सफलता हासिल करना चाहते हैं और शरीर को रोग मुक्त करना चाहते हैं तो सूर्य के मंत्रों का नियमित रूप से जाप करें।  
    author-profile
    Updated at - 2022-07-14,14:47 IST
    Next
    Article
    significance of surya mantra

    हिंदू धर्म में सूर्य की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है और सूर्य को एक ऐसे देवता के रूप में पूजा जाता है जो नियमित रूप से भक्तों की कामना पूरी करते हैं। ऐसा माना जाता है कि सूर्य देव को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा तरीका है उन्हें जल अर्पित करना।

    सूर्य को जल चढ़ाने और सूर्य के मन्त्रों का उच्चारण करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ऐसा माना जाता है कि जो नियमित रूप से सूर्य के मंत्रों का जाप करता है उसकी मनोकामनाओं की पूर्ति के साथ पापों से मुक्ति मिलती है। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ.आरती दहिया जी से जानें सूर्य के 12 मंत्रों और उनके उच्चारण के फायदों के बारे में।  

    ॐ ह्रां मित्राय नमः:

    sun ke mantra for wealth

    सूर्य देव के सबसे पहले मंत्र के नियमित उच्चारण से व्यक्ति को रोगों से मुक्ति मिलती है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

    ॐ ह्रीं रवये नम:

    सूर्य देव के सामने यदि आप नियमित रूप से इस मंत्र का उच्चारण करते हैं धन प्राप्ति के मार्ग खुल जाते हैं।

    ॐ हूं सूर्याय नमः:

    सूर्य देव के इस मंत्र का नियमित जाप आपको मानसिक शांति प्रदान करता है और आपके ज्ञान में भी वृद्धि करता है।

    इसे जरूर पढ़ें:सूर्य को जल देते समय डालें ये चीजें, नौकरी में प्रमोशन के साथ बनेंगे विवाह के संयोग

    ॐ ह्रां भानवे नम:

    इस मंत्र को जपने से शारीरिक कष्टों से मुक्ति के साथ रोग दोष से भी मुक्ति मिलती है। आप सूर्य को जल चढ़ाते समय इस मन्त्र का उच्चारण करें।

    ॐ हृों खगाय नम:

    surya mantra laabh

    इस मंत्र को जपने से व्यक्ति की बुद्धि का विकास होता है और शरीर का बल बढ़ता है। इस मन्त्र के जाप से व्यक्ति को कभी भी शत्रुओं से हार नहीं माननी पड़ती है।

    ॐ ह्रीं: पूषणे नम:

    ज्योतिष के अनुसार जो व्यक्ति इस मंत्र का नियमित जाप करता है उस मनुष्य के बल और धैर्य में वृद्धि होती है। सूर्यदेव की कृपा से मनुष्य का मन धर्म कर्म में लगने लगता है।

    ॐ ह्रीं हिरण्यगर्भाय नमः

    सूर्यदेव के इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को ज्ञान की प्राप्ति होती है। यह मंत्र आपको करियर में सफलता दिलाने के लिए फायदेमंद है।

    इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips: घर की सुख समृद्धि और अच्छे भाग्य के लिए जरूर करें आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ

    ॐ मरीचये नमः

    इस मन्त्र का जाप आपको किसी भी बड़ी से बड़ी बाधा से मुक्त कराता है और जो व्यक्ति किसी समस्या में उलझा हो उसे बाहर निकालने में मदद करता है।

    ॐ आदित्याय नमः

    इस मंत्र के जाप से व्यक्ति किसी बड़े काम में सफलता प्राप्त कर सकता है। इस मन्त्र से व्यक्ति को धन लाभ होने के मार्ग खुलने लगते हैं।

    ॐ सवित्रे नमः

    significance of sun mantras

    इस मंत्र के जाप से मनुष्य का यश बढ़ जाता है और उसे सभी कार्यों में सफलता मिलती है। इस मन्त्र के जाप से सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

    ॐ अर्काय नमः

    सूर्य के इस मंत्र के जाप से मन मस्तिष्क को शांति मिलती है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

    ॐ भास्कराय नमः

    इस  मंत्र के जाप से व्यक्ति का आंतरिक और बाह्य शरीर के सभी अंगों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। जो व्यक्ति इसका नियमित जाप करता है उसे रोगों से मुक्ति मिलती है।

    यदि व्यक्ति सूर्य के इन 12 मन्त्रों का नियमित रूप से जाप करता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

    Image Credit: freepik.com and wallpapercave.com  

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi