image

Surya Dev Aarti For Chhath Puja: सूर्य देव की आरती से पूरा होगा छठ का व्रत, दूर होंगे जीवन के सारे कष्ट

छठ का महापर्व देशभर में मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं छठी मैया और सूर्य देव की आराधना करते हैं। इस दिन सूर्य देव की आरती करने का भी खास महत्व है। आइए आर्टिकल में सूर्यदेव की आरती को पढ़ते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-10-27, 18:11 IST

Surya Dev Ki Aarti: छठ का महापर्व बेहद खास होता है। इन दिनों में सूर्य देव की आराधना सबसे अहम मानी जाती है। इन 4 दिनों में महिलाएं भगवान सूर्य देव की आराधना करती हैं। अपने घर और बच्चों की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इस दिन सूर्य देव का आरती का भी काफी महत्व है। सूर्य देव की आरती के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसे में आप भी छठ पूजा के दौरान सूर्य देव की आरती जरूर करें। जिसे करने के कई सारे फायदे होते है। आइए आर्टिकल में आरती और इसके महत्व के बारे में जानते हैं।

छठ पर सूर्य देव आरती

जय जय सूर्य भगवान, जय जय सूर्य भगवान।
भक्त जनों के संकट हरता, तुम हो जगत प्रकाशक दाता।।
जय जय सूर्य भगवान…॥

सप्त घोड़े रथ में जुते हैं, रश्मि हाथ में ध्वज लहराते।
अरुण तुम्हारे सारथी प्यारे, चतुर्भुज रूप बड़े मनोहर।।
जय जय सूर्य भगवान…॥

सिंहासन पर विराजे देवा, जग को देते अन्न अमोला।
सप्तमी तिथि तुमको प्यारी, भक्त करें अर्चन सदा तुम्हारी।।
जय जय सूर्य भगवान…॥

1 - 2025-10-27T131523.682

चतुर्भुज रूप तेज अपार, जग के पालनहार।
दिनकर नाम तेरा सुहाना, तुझसे रोशन जग सारा।।
जय जय सूर्य भगवान…॥

अर्घ्य करें जल में खड़े होकर, श्रद्धा भाव हृदय में भरकर।
सुख-समृद्धि जीवन में लाना, भक्तों का रखना मान बढ़ाना।।
जय जय सूर्य भगवान…॥

छठ पर्व पर सूर्य देव की आरती का महत्व

  • छठ पूजा या रविवार को सूर्य देव की यह आरती करने से जीवन में ऊर्जा, आरोग्य, सफलता और समृद्धि आती है।
  • इसलिए छठ पर सूर्य देव की पूजा के साथ-साथ उनकी आरती का भी काफी महत्व होता है। ऐसे में आरती जरूर करनी चाहिए।
  • सूर्य देव की आराधना से घर में सकारात्मकता और आत्मबल बढ़ता है।
  • सूर्य देव की आरती करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
  • छठ पूजा के दौरान सूर्य देव की आरती करने से आपके अंदर तेज बढ़ता है।
  • सूर्य देव की आरती करने से आपके जीवन का लक्ष्य केंद्रित रहता है।

इसे भी पढ़ें: Chhath Puja Sandhya Arghya Time 2025: बिहार ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी है छठ महापर्व की धूम, आपके शहर में कब होगा सूर्यास्त और क्या है संध्या अर्घ्य का समय, यहां जानें डिटेल

छठ पर्व सिर्फ एक त्योहार नहीं है। यह आस्था का प्रतीक माना जाता है। इसलिए लोग इस पर्व को बड़े स्तर पर बनाते हैं। साथ ही सूर्य देव की आराधना करके अपने जीवन के लिए अच्छे फल की कामना करते हैं। आप भी सूर्य देव की आरती करके इस पर्व को अच्छे से मनाएं।

Surya dev aarti

इसे जरूर पढ़ें: Chhath Puja Arghya Muhurat 2025: छठ पूजा के दौरान सूर्यदेव को सुबह और शाम का अर्घ्य कैसे दें? जानें विधि

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;