Marigold In Puja: धार्मिक कार्यों में अन्य पुष्पों की अपेक्षा क्यों अधिक शुभ माना जाता है गेंदे का फूल?

Marigold In Puja: फूलों का पूजा में खासा महत्व होता है। किसी भी प्रकार का धार्मिक कार्य फिर चाहे वो साज-सज्जा हो या पूजा पाठ में फूलों का प्रयोग हो, इनके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। वहीं, हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान गेंदे के फूल का प्रयोग अधिक देखने को मिलता है।
धार्मिक कार्यों में अन्य फूलों की अपेक्षा गेंदे के फूल को न सिर्फ महत्वपूर्ण माना जाता है बल्कि इसकी शुभता का भी विशेष स्थान है। हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से जब हमने इस बारे में पूछा तो उन्होंने हमें कई दिलचस्प तथ्य बताए जो आज हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं।
ज्ञान का प्रतीक

- गेंदे के फूल का तीज-त्योहारों पर सबसे अधिक उपयोग होता है। इसके अलावा, पीला और केसरिया रंग लिए बेहद खूबसूरत दिखने वाला ये फूल हर देवी-देवता को प्रिय भी होता है।
- ज्योतिष शास्त्र में गेंदे के फूल का बृहस्पति से सम्बंध बताया गया है। माना जाता है कि गेंदे के फूल से बृहस्पति (बृहस्पति को मजबूत करने के उपाय) प्रसन्न रहते हैं और व्यक्ति को विद्या एवं ज्ञान का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बृहस्पति ज्ञान और बुद्धि के कारक माने जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Hindu Religion Beliefs: क्या होता है पंचसूना पाप? हिन्दू धर्म में इसके महत्व का ये है कारण
त्याग और एकता का प्रतीक

- गेंदे का फूल या तो पीला होता है या हल्का केसरिया। जहां एक ओर यह रंग त्याग के लिए जाना जाता है तो वहीं, अग्नि जैसे प्रचंड व्यक्तित्व को भी दर्शाता है।
- इसके अलावा, देवी देवताओं में भी अधिक प्रियता पीलें रंग और गेंदे के फूल की मानी जाती है। गेंदे के फूल में बहुत से बीज होते हैं और हर एक बीज में अनेकों पंखुड़ियां होती हैं जो एकता को भी दर्शाती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Shani Dev And Hanuman: आखिर क्यों हनुमान जी से थर-थर कांपते हैं शनिदेव? जानें रोचक कथा
संतान के लिए सहायक

- गेंदे का फूल भगवान विष्णु (कैसे कहलाए भगवान विष्णु नारायण?) को सबसे अधिक प्रिय है। इसी कारण से ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु को रोजाना गेंदे का फूल या माला अर्पित करनी चाहिए। इससे आपकी संतान का विकास होता है और संतान सम्बंधित परेशानियां दूर हो जाती हैं।
- यहां तक कि सिर्फ भगवान विष्णु ही नहीं श्री गणेश को भी विघ्न हरने हेतु प्रसन्न करने के लिए गेंदे के फूल को अर्पित करने की सलाह दी जाती है।
तो ये था गेंदे के फूल का पूजा में महत्व और उसके शुभ माने जानें का कारण। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।