herzindagi
significance of bhaat ceremony india

जानें क्यों निभाई जाती है भात की रस्म और इसका महत्व

भारतीय रस्में काफी अलग होती हैं। हर रस्म का महत्व खास होता है। ऐसी ही एक रस्म है भात। चलिए जानते हैं इस रस्म की खासियत। 
Editorial
Updated:- 2023-05-21, 09:00 IST

भारतीय शादियों की खासियत यह होती है कि इनमें निभाई जाने वाली रस्में बेहद खास और अनूठी होती हैं। इसलिए कहा जाता है कि भारत में शादी केवल दो लोगों और परिवारों का बंधन नहीं है बल्कि यह एक भव्य समारोह होता है, जिसमें हजारों की संख्या में रिश्तेदार शामिल होते हैं ।

भारतीय रस्में शहर से लेकर धर्म अनुसार अलग होती हैं। सगाई, फेरे, चूड़ा पहनाने के अलावा बड़े पैमाने पर भात की रस्म अदा की जाती है। यह रीत उत्तर भारतीय लोगों के लिए अहम है। शायद आपने भी इस रस्म के बारे में सुना होगा? अगर नहीं तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इस रस्म में क्या होता है?

शादी से पहले निभाई जाती है रस्म

all about bhaat ceremonyशादी से पहले भी कई रस्में निभाई जाती हैं। इनमें से एक है भात की रस्म। यह रस्म लड़का-लड़की दोनों तरफ की जाती है। यह रस्म दूल्हा-दुल्हन का मामा पूरी करता है। इस रिवाज में मामा द्वारा अपने भांजे को गिफ्ट्स दिए जाते हैं।

भात न्यौता

शादी से कुछ दिन पहले मां अपने भाई के घर जाती है, जिसमें वह अपने भाई को अपने बच्चे की शादी के लिए कार्ड देती है। साथ ही भाई को पके हुए चावल- दाल या गुड़ भी देती है। इस दौरान रिश्तेदार मंगल गीत गाते हैं और डांस करते हैं। इसे भात न्यौता कहा जाता है।

ऐसे निभाई जाती है रस्म

दुल्हा-दूल्हन के मामा को उनकी मां रास्ते दरवाजे पर ही रोक देती है। दरवाजे पर बहनें भाई को तिलक लगाती हैं। केवल भाई को ही नहीं, अन्य रिश्तेदारों को भी टीका लगाया जाता है। भाई बहन को चुनरी देता है, जिसे बहन हमेशा अपने साथ रखती है। (जानें जैन शादी से जुड़े रिवाज)

धूमधाम से मनाया जाता है रिवाज

all about bhaat ceremony in hindiभारतीय शादी हो और धूमधाम न हो, ऐसा हो सकता है क्या? भात की रस्म भी इससे जुदा नहीं है। भात की रस्म बेहद ही धूमधाम से निभाई जाती है। यानी इसमें ढोल-नगाड़े बजाए जाते हैं, जिसमें घरवाले जमकर मस्ती करते हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें:बेहद खास है भारतीय शादियों के रीति-रिवाज, जानें इन राज्यों में होने वाली रस्में

मामा द्वारा दिया जाता है आशीर्वाद

गिफ्ट के साथ-साथ मामा बच्चों को खुशहाल जीवन के लिए आशीर्वाद देते हैं। इसके बाद मामा बुआ, जीजा और अन्य घरवालों को अपनी श्रृद्धा अनुसार उपहार दिए जाते हैं।(चावल फेंकने की रस्म क्यों होती है)

इसे भी पढ़ें:भारतीय शादी की कुछ ऐसी रस्में जो इसे बनाती हैं औरों से जुदा

अन्य रस्में

इस तरह ही भारत के अन्य राज्यों में भात जैसी ही रस्म निभाई जाती है। जैसे उत्तराखंड में मामा अपनी भांजी को नथ देता है। यह नथ सोने की होती है और यह बात हम सभी जानते हैं कि कुमाऊनी और गढ़वाली नथ बेहद सुंदर होती है।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।