जानें क्रिसमस पर घंटियों समेत इन चीजों का धार्मिक महत्व

आज हम आपको क्रिसमस पर घंटी, केक, मोमबत्ती और मोजे का धार्मिक एवं ज्योतिष महत्व बताने जा रहे हैं। 

christmas ka significance
christmas ka significance

Religious Significance Of Christmas: 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस मनाया जाएगा। प्रभु यीशु यानी ईसा मसीह के जन्म की खुशी में यह त्यौहार सेलिब्रेट किया जाता है। यूं तो इस पर्व को मनाने के कई तरीके हैं लेकिन ज्यादातर अपनाया जाने वाला तरीका है घंटी, केक, मोमबत्ती और मोजे।

यानी कि क्रिसमस के दिन क्रिसमस ट्री पर घंटियां लगाई जाती हैं, केक काटा जाता है, मोमबत्ती जलाई जाती और घर में मोजे लटकाए जाते हैं। ऐसे देखा जाए तो यह एक ट्रेंड ही नजर आता है लेकिन इसके पीछे ज्योतिषीय कारण भी है जो न सिर्फ बेहद दिलचस्प है बल्कि आपको हैरानी में भी डाल सकता है।

हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आज हम आपको इस बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। तो चलिए बिना देरी किये जानते हैं क्रिसमस पर घंटी, केक, मोमबत्ती और मोजे का धार्मिक महत्व।

घंटियां

ईसाई धर्म की बातें भी कहीं न कहीं हिन्दू धर्म से मेल खाती हैं। जैसे कि हिन्दू धर्म में पूजा में घंटी बजाने का कारण होता है घर की नकारात्मकता को खत्म करना। ठीक वैसे ही ईसाई धर्म में भी क्रिसमस के दिन घंटी बजाने की प्रथा है और इससे क्रिसमस ट्री को भी सजाया जाता है। ऐसा करने से घर की नेगेटिव एनर्जी (नेगेटिव एनर्जी दूर करने के वास्तु उपाय) दूर हो जाती है और पॉजिटिविटी का संचार होता है।

इसे जरूर पढ़ें:घर में लगा रही हैं क्रिसमस ट्री तो जरूर जानें ये वास्तु के नियम

केक

जैसे हिन्दू धर्म में उत्सवों पर मिठाई बांटी जाती है ठीक उसी तरह ईसाई धर्म में केक को मीठे के तौर पर काटा और बांटा जाता है। हालांकि हिन्दू धर्म में केक का प्रचलन नहीं। बहराल, बता दें कि मीठा बांटकर खाने से ग्रह मजबूत होते हैं। घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और ईश्वर को जल्दी प्रसन्न करने के लिए भी उन्हें मीठा खिलाया जाता है। इन्हीं कारणों से क्रिसमस पर केक काटने की परंपरा है।

christmas astro

मोजे

मोजे को लेकर वैसे तो ये कहा जाता है कि क्रिसमस पर सैंटा इसी मोजे में गिफ्ट और ढेर साड़ी खुशियां डालकर जाते हैं लेकिन इसके पीछे का कारण यह भी है कि इन मोजों को आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए और धन लाभ (धन लाभ के उपाय) के लिए घरों में टांगा जाता है।

इसे जरूर पढ़ें:घर में रखना चाहती हैं जीवित कछुआ तो जरूर जानें वास्तु की सही दिशा

मोमबत्ती

हिन्दू धर्म में मोमबत्ती की अपेक्षा दीप जलाने की परंपरा है तो ईसाई धर्म में मोमबत्ती जलाने की। हालांकि मोमबत्ती या दीपक जलाने के पीछे का उद्देश्य और मान्यता यही है कि घर का अंधकार दूर हो और जीवन में सफलता का उजाला भरपूर हो।

तो ये था क्रिसमस पर घंटी, केक, मोमबत्ती और मोजे का धार्मिक महत्व। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP