घर में रखे हर एक सामान का अपना अलग वास्तु होता है और चीजों को रखने के विशेष नियम बनाए गए हैं। उसी तरह पेड़ पौधों को रखने के लिए भी एक निश्चित दिशा और स्थान का होना जरूरी होता हैं जिससे कोई नकारात्मकता न आए।
ऐसे ही पौधों में से एक है क्रिसमस ट्री। इस पौधे का क्रिसमस के पर्व में विशेष महत्व होता है और वास्तु की मानें तो हम जितना अच्छी तरह से इस पौधे की सजावट करते हैं वही हमारे घर की खुशहाली का कारण बनता है।
क्रिसमस ट्री मुख्य रूप से परिवार के सभी लोगों को एक जुट करने में मदद करता है और घर के बच्चों के साथ बड़ों की भी सेहत का आशीर्वाद देता है। इस पौधे को यदि आप एक निश्चित दिशा में लगाते हैं और सजाते हैं तो ये मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने में मदद करता है।
आइए ज्योतिर्विद पं रमेश भोजराज द्विवेदी जी से जानें इस पौधे को घर में किस स्थान पर रखना वास्तु के अनुसार शुभ माना जाता है और किस दिशा में इसे न रखने की सलाह दी जाती है।
घर में क्रिसमस ट्री लगाने के फायदे
वास्तु की मानें तो क्रिसमस ट्री को समृद्धि का पौधा माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस पौधे में धन की देवी लक्ष्मी जी का वास होता है। यही वजह है कि इस पौधे को घर में लगाने से माता लक्ष्मी आकर्षित होती हैं और घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर में कोई भी नकारात्मक ऊर्जा है तो क्रिसमस का पौधा उसे अवशोषित करता है। यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है साथ ही, ऑक्सीजन का प्रवाह भी सुचारु बनाए रखता है।
इसे भी पढ़ें: Expert Tips : घर की सुख समृद्धि के लिए वास्तु के हिसाब से घर की किस दिशा में रखें ये 5 पौधे
वास्तु के अनुसार घर में क्रिसमस ट्री की सही दिशा
क्रिसमस ट्री को हमेशा घर की उत्तर पूर्व दिशा में रखा जाना चाहिए। यह दिशा घर का ईशान कोण होता है जिसमें सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जाओं का वास होता है। यही वजह है कि घर के इसी स्थान पर पूजा का स्थान भी बनाया जाता है।
घर में यदि आप असली क्रिसमस ट्री लगाती हैं तो ये ज्यादा अच्छा माना जाता है। क्रिसमस का पौधा तिकोने आकार का ही होना चाहिए। ऐसे आकार का पौधा शुभता लाता है और उसकी सजावट से लाभ होता है।
इसे भी पढ़ें: Christmas Tree Interesting Facts 2022: क्रिसमस ट्री से जुड़े इन रोचक तथ्यों के बारे में कितना जानते हैं आप?
Recommended Video
इस दिशा में न लगाएं क्रिसमस ट्री
कभी भी घर की दक्षिण दिशा में क्रिसमस ट्री नहीं लगाना चाहिए। ये आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनता है और इस दिशा में लगे पौधे से घर में बेवजह झगड़े होते हैं। दरअसल दक्षिण दिशा में यम का वास होता है और इसमें कोई भी वस्तु रखने से नकारात्मक ऊर्जा प्रभावी हो सकती है।
यदि आप इस पौधे को घर के भीतर रखते हैं तो इसके आस-पास कभी भी अंधेरा नहीं होना चाहिए बल्कि इसके आस-पास दीपक या मोमबत्ती जलाकर रखना अच्छा माना जाता है।
ऐसे सजाएं क्रिसमस ट्री
वास्तु के अनुसार यदि घर में क्रिसमस ट्री है तो क्रिसमस के दिन इसे जरूर सजाना चाहिए। इस पौधे को सजाने से खुशियां आकर्षित होती हैं और माता लक्ष्मी आकर्षित होती हैं। इसकी सजावट के लिए इसमें रोशनी लगा सकती हैं और इसमें आप छोटे आकार के सांता के पुतले लगा सकती हैं।
इस तरह हरा-भरा और सजा हुआ क्रिसमस ट्री घर के वास्तु दोषों को दूर करने में मदद करता है। इस पौधे में सिक्के भी लटकाने चाहिए जो सकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकता है।
घर में न रखें ऐसा क्रिसमस ट्री
यदि आप वास्तु के अनुसार क्रिसमस ट्री रख रही हैं तो कभी भी ऐसा पौधा घर में न रखें जो सूख गया हो और इसके हरे-भरे होने की कोई उम्मीद न हो। इस तरह का पौधा वास्तु दोष का कारण बनता है। घर के भीतर आपको क्रिसमस ट्री हमेशा छोटे आकार का ही रखना चाहिए।
अगर आप घर में रखे क्रिसमस ट्री के लिए वास्तु के इन नियमों का पालन करते हैं तो सदैव खुशहाली बनी रहेगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
images: freepik.com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।