
(Shukrawar friday maa lakshmi vrat udyapan vidhi) हिंदू धर्म में व्रत रखने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। वहीं सप्ताह में हर दिन अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की जाती है। हर दिन व्रत रखने के भी फायदे हैं। व्रत रखने से व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। बता दें, शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन उनकी विधिवत पूजा करने से लाभ हो सकता है और धन-धान्य में भी वृद्धि हो सकती है। अब ऐसे में शुक्रवार के दिन व्रत कैसे रखें और उद्यापन कैसे करें। इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा में कलश, चंदन, मौली, माता लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) की प्रतिमा, दही, केला, दूध, जल,बत्ती, दीपक, कपूर आदि की आवश्यकता होती है।
शुक्रवार के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त (ब्रह्म मुहूर्त मंत्र) में उठें और स्नान करें। स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनें। उसके बाद माता लक्ष्मी के सामने व्रत संकल्प लें। वहीं घर के किसी भी स्थान पर मातडा लक्ष्मी की प्रतिमा और श्रीयंत्र स्थापित करें। फिर शाम के समय माता रानी की विधिवत पूजा करें।
इसे जरूर पढ़ें - शुक्रवार के दिन न करें ये काम, हो सकता है नुकसान
शुक्रवार के दिन व्रत में भोग का विशेष महत्व है। इस दिन माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग अवश्य लगाएं। इस दिन व्रती को लाल वस्त्र पहनकर ही पूजा-अर्चना करनबा चाहिए। इस व्रत में खटाई का सेवन करने से बचना चाहिए। साथ ही माता लक्ष्मी के भोग में भी नमक का प्रयोग करने से बचना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें - क्या आप जानते हैं माता लक्ष्मी की उत्पत्ति की कहानी

अगर आप शुक्रवार व्रत का उद्यापन कर रहे हैं, तो इस दिन प्रसाद में खीर बनाने का विशेष विधान है। इसलिए हर शुक्रवार के दिन खीर बनाएं। इस दिन श्रीफल सात कुंवारी कन्याओं को दें और उन्हें कुमकुम लगाएं। साथ ही उनके चरण जरूर स्पर्श करें। इससे माता लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी और सौभाग्यवती का आशीर्वाद भी मिलेगा।
अगर आप शुक्रवार के दिन व्रत रख रहें हैं, तो पूजा के नियम और उद्यापन के बारे में विस्तार से जानें और इसके अलावा अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।