शुक्रवार के दिन न करें ये काम, हो सकता है नुकसान

क्या आप ज्योतिष शास्त्र में भरोसा करते हैं? माना जाता है कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काम करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। क्या आपकी मां ने कभी आपसे यह कहा है कि आज शनिवार का दिन है, नाखून मत काट। या मंगलवार को घर में अंडा और मांस नहीं बनेगा? क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों कहा जाता है? बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में हर दिन के लिए अलग-अलग नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन करना चाहिए।
इसी तरह शुक्रवार के दिन भी कुछ चीजों से दूरी बनानी चाहिए। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित होता है। इसलिए आपको इन दोनों चीजों को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार के दिन काम करने चाहिए। शुक्रवार के दिन कौन-से काम नहीं करना चाहिए, इस विषय पर हम ने ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से बात की है। उन्होंने हमें इस बारे में विस्तार से बताया है।
न करें इन चीजों का दान
यह बात हम सभी जानते हैं कि किसी भी चीज का दान समय और दिन देखकर किया जाता है। आपको पता होना चाहिए कि किस दिन क्या दान करना चाहिए और क्या नहीं? इस तरह शुक्रवार के दिन आपको कुछ चीजों का दान करने से बचना चाहिए। इसमें चीनी और चांदी शामिल है। चीनी का दाम करने से शुक्र ग्रह कमजोर हो सकता है। ऐसे में आपके भौतिक सुख में आ सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, हो सकता है आर्थिक नुकसान
पति-पत्नी आपस में ना करें झगड़ा
शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह का प्रतीक है। शुक्र ग्रह भौतिक और वैवाहिक सुखी जीवन का प्रतीक है। ऐसे में इस दिन पति-पत्नी को भूलकर भी एक-दूसरे से लड़ाई नहीं करनी चाहिए। वरना, छोटी सी खटपट भी बड़ी परेशानी में बदल सकती है। (हल्दी के ये चमत्कारी उपाय)
इसे भी पढ़ें: Tuesday Special: धन हानि से बचना है तो मंगलवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीज़ें
प्रॉपर्टी खरीदने से बचें
स्त्री का अपमान न करें
स्त्री का अपमान केवल एक दिन ही नहीं, बल्कि कभी भी नहीं करना चाहिए। माता लक्ष्मी को स्त्री का स्वरूप माना जाता है। ऐसे में अगर आप इस दिन की स्त्री को अपमानित करेंगे, तो इसका मतलब है कि आप माता लक्ष्मी का अपमान कर रहे हैं। जिन घरों में महिला का सम्मान नहीं किया जाता है, वहां खुशी, पैसा और ऐश्वर्य की कमी हो जाती है।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहे हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik.Com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।