क्या भगवान को फूल पानी से धोकर चढ़ाना चाहिए?

सनातन धर्म में पूजा-पाठ के दौरान देवी-देवताओं को पुष्प अर्पित करने का विशेष महत्व है। इससे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। 

 
Should We wash flowers before offering to god

(should we wash flowers before offering to God) हिंदू धर्म में पूजा-पाठ करने का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि पूजा के दौरान अपने ईष्टदेव को उनके प्रिय पुष्प अर्पित करने से व्यक्ति की सभी मनोकामना पूरी हो सकती है। वहीं पुष्प के साथ उन्हें भोग भी चढ़ाया जाता है। इससे सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में पूजा के दौरान देवी-देवताओं को फूल पानी से धोकर अर्पित करना चाहिए या नहीं।

इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

देवी-देवताओं को फूल धोकर न चढ़ाएं (Do not wash and offer flowers to Gods and Goddesses)

flowers should be avoided during puja

कई लोग पूजा के दौरान भगवान को फूल धोकर अर्पित करते हैं। ऐसा अशुभ माना जाता है। इसलिए अगर आप अपने आराध्य को पुष्प अर्पित कर रहे हैं, तो उन्हें सीधे तोड़कर अर्पित करें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

धुले पुष्प जलदेव को होते हैं समर्पित (Washed flowers are dedicated to water god)

ऐसा कहा जाता है कि अगर आप पुष्प धोकर देवी-देवताओं को अर्पित करते हैं, तो इससे पहले वह फूल जलदेव को अर्पित हो चूके होते हैं। इसलिए अर्पित किए फूल को कभी देवी-देवता को अर्पित नहीं करना चाहिए। इससे देवी-देवता नाराज हो सकते हैं।

ब्रह्म मुहूर्त में देवी-देवताओं के लिए तोड़े पुष्प (Flowers plucked for Gods and Goddesses in Brahma Muhurta)

अगर आप भगवान को चढ़ाने के लिए फूल तोड़ रहे हैं, तो ब्रह्म मुहूर्त (ब्रह्म मुहूर्त उपाय) का समय बेहद शुभ माना जाता है। इससे शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है और देवी-देवता भी बेहद प्रसन्न होते हैं। इसलिए ब्रह्म मुहूर्त (ब्रह्म मुहूर्त मंत्र) में फूल तोड़ सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - भगवान पर चढ़े फूलों को फेकें नहीं बल्कि करें ये तीन काम, पंडित जी से जानें

भगवान को फूल अर्पित करने के नियम (Rules for offering flowers to God)

अगर आप देवी-देवता को फूल अर्पित कर रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि स्नान करने के बाद पुष्प तोड़े और फिर सीधे भगवान को अर्पित करें। पश्चात भगवान को भोग लगाएं और नियमित पूजा-पाठ करें। इससे उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - इन फूलों को चढ़ाकर भगवान विष्णु को करें प्रसन्न

संध्या के समय तोड़े फूल भगवान को न चढ़ाएं (Do not offer plucked flowers to God in the evening)

Should we use rose flower in puja

कुछ लोग पूजा में अर्पित करने के फूलों को एक दिन पहले ही तोड़ लेते हैं, लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। क्योंकि वह फूल बासी हो जाते हैं। इसलिए जब भी आप भगवान की पूजा कर रहे हैं, तो तुरंत तोड़ें और उन्हें अर्पित करें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि अगर आपपुष्प तोड़ रहे हैं, तो पेड़-पौधों से माफी जरूर मांग लें। उसके बाद ही तोड़ें। इसस देवी-देवता बेहद प्रसन्न हो सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP