दुर्गा मां को अर्पित किए जाने वाले इन 2 फूलों में छिपा है सेहत का खजाना, महिलाओं की कई मुश्किलों को कर सकते हैं दूर

नवरात्रि का पावन त्यौहार चल रहा है। माना जाता है कि इन 9 दिनों में मां की पूजा-आराधना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है इसलिए, भक्त इन दिनों में मां को प्रसन्न करने के लिए लाख जतन करते हैं। देवी मां को गुलाब, गुड़हल, गेंदा और अपराजिता समेत कई फूलों को चढ़ाना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ये फूल मां को प्रिय होते हैं। क्या आपको पता हैं कि ये फूल औषधीय गुणों से भी भरपूर होते हैं। गुहड़ल और अपराजिता के फूलों में महिलाओं की कई दिक्कतों का हल छिपा है। ये फूल किन समस्याओं में फायदेमंद होते हैं और इन्हें कैसे डाइट में शामिल किया जा सकता है, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली जानकारी दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है। वह एमिल हेल्थकेयर, दिल्ली की फाउंडर हैं।
गुड़हल के फूल के फायदे

- गुहड़ल के फूल का इस्तेमाल हेयर पैक बनाने में भी किया जाता है। इसकी चाय भी हेयरफॉल को कम करने में मदद करती है। इससे पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों में भी राहत मिलती है।
- यह चाय फैटी लिवर के लक्षणों को कम करती है। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल भी मैनेज होता है और बीपी कंट्रोल में रहता है। जिन महिलाओं को हाई बीपी की दिक्कत है, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
- एक्सपर्ट का कहना है कि यह चाय शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस दूर करती है हालांकि, प्रेग्नेंसी में इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें- नवरात्रि व्रत में भूल से भी न करें ये 3 काम, नहीं तो हो जाएंगी बीमार
अपराजिता के फूल के फायदे
View this post on Instagram
- अपराजिता के फूल की चाय महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इससे रिप्रोडक्टिव हेल्थ बेहतर होती है और शरीर को ठंडक मिलती है। अगर आप तनाव में रहती हैं, एंग्जायटी आपको परेशान करती है, तो आपको इस चाय को जरूर पीना चाहिए।
- इस चाय से मूड बेहतर होता है और नींद अच्छी आती है। यह इम्यूनिटी को मजबूत करने में भी मदद करती है। यह चाय डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मदद करती है।
- इससे शरीर डिटॉक्स होता है, कोलेस्ट्रॉल कम होता है और वजन कम करने में आसानी होती है।
- यह चाय डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों में राहत देती है और स्किन और हेयर हेल्थ को सुधारती है।
यह भी पढ़ें- नवरात्रि में कूष्मांडा खाने के फायदे: रोग दूर रहेंगे और बरसेगी मां की कृपा
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।