हिंदू धर्म में पितृपक्ष को शुभ और उत्तम फलदायी माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि पितृपक्ष में पितरों की विधिवत पूजा-अर्चना किया जाए, तो व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। पितृपक्ष में पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
आपको बता दें, पितृपक्ष में कई ऐसे काम होते हैं, जिन्हें करना शुभ नहीं माना जाता है। वहीं कुछ ऐसेभी काम होते हैं, जिसे करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम भी मिलते हैं। अब ऐसे में अगर पितृपक्ष में किसी भी व्यक्ति की मृत्यु हो जाए, तो इसके क्या संकेत होते हैं। गुरु पुराण के अनुसार इसका अर्थ क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
पितृपक्ष में किसी भी व्यक्ति का आकस्मित मृत्यु हो जाए, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। इस दौरान अंतिम संस्कार के विधि-विधान में भी कोई बदलाव नहीं होता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा व्यक्ति का स्वागत स्वर्ग में किया जाता है। वहीं अगर पितृपक्ष में किसी व्यक्ति की अकाल मृत्यु हो जाए, जैसे कि दुर्घटना, आत्महत्या या फिर कोई और कारण हो, तो ऐसी स्थिति में घर पर श्राद्ध, तर्पण बिल्कुल नहीं करना चाहिए। आप इस दौरान पिंडदान बिहार के गया जाकर विष्णुपद मंदिर में कर सकते हैं। वहीं तर्पण और श्राद्ध फल्गु नदी के किनारे करें। इससे आत्मा को शांति मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें - पितृ पक्ष में ये 4 काम करने से रूठ सकते हैं आपके पूर्वज, जानिए क्या न करें
पितृपक्ष में मृत्यु होने से पितरों की घर-परिवार पर कृपा बनी रहती है। गरुड़ पुराण के अनुसार, ऐसा कहा गया है कि अगर पितृपक्ष में किसी भी जातक की मृत्यु हो जाए, तो इससे पितरों का आशीर्वाद घर-परिवार पर बना रहता है। साथ ही मृत आत्मा को स्वर्ग में स्थान मिलता है।
इसे जरूर पढ़ें - Shradh Date 2025: कब से शुरू हो रहा है पितृपक्ष? एक क्लिक में जानें श्राद्ध की सभी तिथियों के बारे में
यह विडियो भी देखें
पितृपक्ष में अगर किसी जातक की मृत्यु हो जाती हैं, तो उसे बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि पितृपक्ष में मृत्यु होने से उस मृत परिवार वालों को सुख-संपन्नता की प्राप्ति होती है। कहते हैं, उस जातक जातक के कर्म अच्छे थे। जिसके कारण व्यक्ति की मृत्यु पितृपक्ष में हुई है। इसलिए इसे बेहद शुभ और सौभाग्यशाली माना गया है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।