herzindagi
shopping  habits  beauty  products

शॉपिंग की यह 4 आदतें बिगाड़ देंगी पूरा बजट

अगर आप इन शॉपिंग हैबिट्स को अपनाती हैं तो आपका पूरा बजट बिगड़ सकता है। जानिए इस लेख में। 
Editorial
Updated:- 2022-01-30, 13:00 IST

शॉपिंग और स्मार्ट शॉपिंग के बीच एक बेहद ही थिन लाइन होती है, जिसे बेहद कम लोग ही समझ पाते हैं। घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए अक्सर हमें शॉपिंग करने की जरूरत होती है। लेकिन जहां कुछ लोग सभी सामान खरीदने के साथ-साथ काफी सारे पैसे भी बचा लेते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो सारे पैसे भी खर्च कर देते हैं, लेकिन फिर भी वह अपनी जरूरत का सारा सामान नहीं खरीद पाते। कभी-कभी तो अपनी शॉपिंग हैबिट्स के चलते उनका सारा बजट ही बिगड़ जाता है।

ऐसे लोग अक्सर बढ़ती महंगाई और अपनी कम कमाई को ही दोष लेते हैं। लेकिन अगर आप शांत दिमाग से सोचें तो पाएंगे कि सिर्फ महंगाई ही आपके बिगड़े बजट की मुख्य वजह नहीं है, बल्कि आपने खुद में कुछ ऐसी हैबिट्स डेवलप की हुई हैं, जो आपके मंथली बजट पर विपरीत प्रभाव डाल रही हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही शॉपिंग हैबिट्स के बारे में बता रहे हैं-

इसे जरूर पढ़ें- शॉपिंग करते समय रखें इन 4 बातों का ध्यान

healthy  shopping  habits

किसी के साथ भी शॉपिंग पर चले जाना

शॉपिंग करना हम सभी को अच्छा लगता है। कुछ महिलाओं के लिए तो यह स्ट्रेस बस्टर का भी काम करता है। ऐसी कई महिलाएं होती हैं जो जरूरत ना होने पर भी अपनी पड़ोसन, बहन, भाभी या ननद के साथ शॉपिंग करने निकल जाती हैं। यूं तो वह उन्हें खरीदारी करवाने जाती हैं। लेकिन मार्केट जाने के बाद उन्हें भी कुछ ना कुछ पसंद आ ही जाता है और वह उसे खरीद लाती हैं। भले ही उन्हें उसकी जरूरत हो या ना हो, पर फिर भी वह खुद को शॉपिंग करने से रोक नहीं पातीं। इस तरह की हैबिट्स से यकीनन बजट(बजट शॉपिंग आइडिया) पर विपरीत असर नजर आता है।

यह विडियो भी देखें

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट को स्क्रॉल करना

जब भी हम खाली होते हैं तो फोन या इंटरनेट पर वक्त बिताना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ महिलाओं के फोन में तरह-तरह के शॉपिंग ऐप होते हैं। वह फ्री टाइम में इसे स्क्रॉल करती हैं। इससे एक नई दुनिया उनकी आंखों के सामने खुल जाती है और तरह-तरह के ऑफर्स देखकर वह शॉपिंग कर लेती हैं। उनकी यह आदत किस तरह उनकी जेब पर विपरीत असर डालती है, इसका उन्हें अंदाजा ही नहीं होता।

shopping  habits  of  different  age  groups

जरूरत और इच्छाओं में अंतर ना समझना

यह एक कॉमन हैबिट है, जो किसी भी महिला के घर का बजट बिगाड़ सकती है। दरअसल, जब हम किसी के पास कोई आइटम देखते हैं तो उसे खरीदने की इच्छा मन में जागृत होती है। लेकिन क्या सच में आपको इस चीज की जरूरत है या नहीं, इस पर विचार नहीं करते। बस उसे खरीदने की तीव्र इच्छा होती है। ऐसे में महिलाएं उसे खरीद लेती हैं। हालांकि, अगर आप बजट में रहकर एक हैप्पी लाइफ जीना चाहती हैं तो आपको जरूरत और इच्छाओं के बीच अंतर समझना होगा।

इसे जरूर पढ़ें- ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान फ्रॉड से बचने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

सेल से शॉपिंग करना

जब भी आप सेल का बोर्ड कहीं लगा देखती होंगी तो यकीनन खुद को अंदर जाने से नहीं रोक पाती होंगी। सेल को लेकर एक आम धारणा यह होती है कि यहां पर चीजें काफी सस्ती व कम दामों पर मिल जाएंगी। इसलिए, महिलाएं सेल से शॉपिंग करना काफी पसंद करती हैं। लेकिन सेल वास्तव में एक भ्रमजाल होता है, जो प्रोडक्ट कंपनी व दुकानदारों द्वारा बनाया जाता है। दरअसल, सेल में सस्ता सामान खरीदने के चक्कर में महिलाएं कुछ ऐसी चीजें भी खरीद लेती हैं, जिनकी उन्हें जरूरत ही नहीं होती है। इसके अलावा, अक्सर सेल में Buy 2 Get 1 जैसे बोर्ड लगे होते हैं। ऐसे में महिलाएं पैसे बचाने के चक्कर में आवश्यकता से अधिक सामान खरीद लेती हैं, जिसे उन्हें बाद में किसी और को देना पड़ता है। इस तरह अगर देखा जाए तो सेल में आपके पैसे बचते कम हैं और बर्बाद अधिक होते हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।