Bigg Boss 19: कौन हैं भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरि, करोड़ों की हैं मालकिन और ऐसे जीती हैं अपनी लाइफ

Bigg Boss 19 में भोजपुर एक्ट्रेस ने घर में देसी अंदाज में एंट्री ली। जिसे देखकर उनके फैंस भी उनके इस सफर को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। आइए इससे पहले जानते हैं इसके लाइफ और करियर से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में।
Updated:- 2025-08-25, 12:44 IST
image

बिग बॉस 19 की शुरूआत हो चुकी है। 24 अगस्त यानि रविवार के दिन इसका प्रीमियर आया। इसमें कई सारे कंटेस्टेंट ने घर में एंट्री ली। इसमें से एक कंटेस्टेंट है नीलम गिरि। इन्होंने शो में देसी अंदाज में एंट्री ली। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। आइए आपको आर्टिकल में बताते हैं नीलम गिरि के फिल्म से इंडस्ट्री से लेकर बिग बॉस 19 में एंट्री का सफर। साथ ही, जानें कैसे बनी ये बड़ी स्टार।

कौन हैं नीलम गिरी ?

नीलम गिरी का जन्म उत्तर प्रदेश के बलिया में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूलिंग और ग्रेजुएशन पटना से की है। आपको बता दें कि नीलम की फैमिली मिडिल क्लास है। उनके पिता की हार्डवेयर की दुकान है। उनके परिवार में कुछ 6 लोग हैं। ऐसे में वो काम करके अपने माता-पिता का हाथ बटांती हैं। नीलम अक्सर अपने परिवार के साथ बनी वीडियो को भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। साथ ही, उनके बॉन्ड के बारे में जानकारी बताती हैं।

1 - 2025-08-25T114939.887

भोजपुरी एक्ट्रेस नीमल गिरि की कैसे हुई इंडस्ट्री में एंट्री ?

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस में से एक हैं नीलम गिरी, जिन्होंने बिग बॉस 19 में एंट्री ली है। आपको बता दें कि ये एक्ट्रेस पॉपुलर एक्टर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे लोकप्रिय सितारों के साथ काम कर चुकी है। साथ ही, सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रेंड में रही हैं। उन्हें 'धनिया हमार नया बाड़ी हो' म्यूजिक वीडियो में काम करने का मौका मिला। यहीं से उनके करियर की शुरूआत हुई। आपको बता दें कि लोगों को पवन सिंह और नीलम की जोड़ी काफी पसंद आती है। इसलिए ज्यादातर लोग इन्हें साथ में देखना पसंद करते हैं।

नीलम गिरि ने इन फिल्मों में किया काम

बिग बॉस 19 में एंट्री लेने वाली नीलम गिरि ने साल 2021 में फिल्म बाबुल से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने इज्जत घर, टुन टुन, कलाकंद, आनंद आश्रम, घर परिवार और हाल में शादी हुई जैसी तमाम फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू दिखाया।

2 - 2025-08-25T114938.317

इसे भी पढ़ें : बिहार से ताल्लुक रखती हैं छोटे पर्दे की ये दमदार एक्ट्रेसेस

नीलम गिरि ने इंस्टाग्राम पर अभी तक उनके 4.9 मिलियन फॉलोवर्स भी हैं, जो उनके रोजाना के रूटीन को फॉलो करते हैं। इसलिए हर कोई इनको बिग बॉस में नए धमाके का साथ देखना पसंद करेंगे।

इसे भी पढ़ें: मोनालिसा से लेकर अक्षरा सिंह तक, जानिए अपनी पसंदीदा भोजपुरी एक्ट्रेस के बारे में सब कुछ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Image Credit- instagram/ Neelam Giri

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।