हर साल की तरह इस साल भी बड़ी धूमधाम के साथ छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा अधिकतर महीना है छठी मैया को मनाने के लिए छठ पूजा के दौरान सोलह श्रृंगार और व्रत रख पूजा आराधना करती है इस पर्व को भक्ति में बनाने के लिए आप छठी मैया के कुछ गीत छठ पूजा के दौरान सुन सकती हैं आज हम आपको पांच ऐसे शानदार गीत बताएंगे जो छठ पूजा को और भी खास बनाने में मदद करेंगे।
छठ पूजा के खास मौके पर आप शारदा सीना का यह प्रसिद्ध पारंपरिक गीत "हे छठी मैया तोहार महिमा अपरंपार" सुन सकती हैं। इस गीत को आप छठ पूजा के शुरुआती चरण में सुन सकती हैं या घाट पर तैयारी के दौरान इस गीत को सुना जाता है। यह गीत छठ पूजा के दौरान हर जगह सुनाई देता है। इस गीत को आप युटुब पर भी सुन सकती हैं। इस गीत के बोल छठी मैया के प्रति पूर्ण समर्पण और उनकी शक्ति में अटूट विश्वास को दर्शाता है।
इस साल छठ पूजा के दौरान आप एक और पारंपरिक गीत सुन सकती हैं। मैथिली ठाकुर की आवाज में यह गीत "छठ की महिमा" व्रत के सही मायने को समझाता है। यह गीत छठ पूजा के दौरान आप सुबह और शाम दोनों समय पर सुन सकती हैं। इस गीत को भी छठ पूजा के दौरान हर घाट पर बजाया जाता है। यह गीत छठी मैया को समर्पित है। आप भी मैथिली ठाकुर का यह गीत यूट्यूब पर सुन सकती हैं या पूजा के दौरान स्पीकर पर भी लगा सकती हैं।
आप चाहे तो इस साल छठ पूजा के दौरान यह पारंपरिक गीत "पहिले पहिले बाटी छठी बरतिया" सुन सकती हैं। इस गीत का अर्थ है, "हे छठी मैया, यह मेरा पहला छठ का व्रत है" इस गीत को शारदा सिन्हा ने अपनी भावपूर्ण आवाज के साथ गाया है, जिसे अब पूरे भारत देश में अधिकतर लोग सुनते हैं। इसे आप छठ पूजा के पहले दिन या दूसरे दिन सुन सकती हैं। अगर आपका पहला व्रत है, तो आपके लिए यह गीत बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: Chhath Puja 2025: फ्लैट या छोटे घर में कैसे बनाएं छठ घाट? यहां जानें आसान तरीका, पूरी श्रद्धा से होगी पूजा
इसके अलावा आप छठ पूजा के दौरान इस पारंपरिक गीत "कईसे कइलीं छठी मईया, कईसे कइलीं हो" को भी सुन सकती है। यह गीत पूजा के अर्घ्य संपन्न होने के बाद गाया जाता है, जब छठी मैया की विदाई की जाती है, तब इस गीत का बहुत ही महत्व माना गया है। इस गीत को भी शारदा सिन्हा जी ने अपनी प्रसिद्ध आवाज से गाया है, जो छठ पूजा के पारंपरिक और भावनात्मक गीतों की श्रेणी में से एक है। इस गीत को भी आप छठ पूजा के दौरान विदाई के समय यूट्यूब पर सुन सकती हैं।
आप छठ पूजा के दौरान इस गीत "छठी माई दे दा दर्शन" को भी सुन सकती हैं। यह भावपूर्ण गीत गायक कलाकार कल्पना पटवारी, अनुराधा पौडवाल और शारदा सिन्हा जैसे कलाकारों ने गाया है। इस गीत को छठी मैया के पूजन के दौरान सुना जाता है। यह गीत सूर्य देव के उदय और अस्त होने से ठीक पहले छठी मैया की उपस्थिति को बताता है, जो महिलाओं की भक्ति को और गहरा करता है।
इसे भी पढ़ें: छठ पर महाप्रसाद के रूप में क्यों चढ़ाया जाता है ठेकुआ, जानें इतिहास और महत्व
आप इन आसान तरीकों से घर पर ही घाट तैयार कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Jagran
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।