Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:58 AM IST

Shaniwar Vrat Udyapan: शनि व्रत उद्यापन में क्या है दान का महत्व, जानें सही विधि

शनिवार का व्रत रखने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति देते हैं। जितना जरूरी शनिवार व्रत के नियमों का पालन करना है उतना ही ज़रूरी व्रत उद्यापन से जुड़ी बातों का ख्याल रखना भी है।  
Updated:- 2023-07-21, 23:00 IST
shaniwar vrat udyapan

Shaniwar Vrat Paran Vidhi Aur Daan: जितनी जरूरी शनिवार व्रत रखने की विधि होती है उतनी ही आवश्यक है व्रत उद्यापन की विधि। 

मान्यता है कि शनिवार का व्रत रखने के बाद उसके पारा के समय कुछ नियमों का पालन अवश्य ही करना चाहिए तभी व्रत पूर्ण माना जाता है। 

ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं शनिवार व्रत उद्यापन की विधि और साथ ही जानेंगे इस दिन किन चीजों का करें दान। 

शनिवार व्रत उद्यापन की विधि 

saturday daan in hindi

  • शनिवार व्रत उद्यापन 17, 27, 37, 57 शनिवार व्रत रखने के बाद करना चाहिए। 
  • आपने जितने शनिवार तक का व्रत संकल्प लिया हो उतने के बाद भी कर सकते हैं। 
  • जिस शनिवार को व्रत का संकल्प पूरा हो रहा हो उसके अगले शनिवार (शनिवार के उपाय) पूजा करें।
  • सुबह जल्दी उठकर नहाने के पानी में काले तिल या गंगाजल मिलाकर स्नान करें। 
  • शनि देव का ध्यान कर 'ॐ प्राम प्रीम प्रौम सः शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें। 

यह भी पढ़ें: Shaniwar Vrat Katha: शनिवार की व्रत कथा पढ़ने से मिलेगी साढ़े साती से मुक्ति, साथ ही जानें पूजा विधि और आरती

  • शनि देव के निम्मित नीले या काले वस्त्र अर्पित करें और शनि चालीसा पढ़ें। 
  • शनि देव के मंदिर जाकर उन्हें तेल चढ़ाएं और गेंदे के पुष्प अर्पित करें। 
  • शनिदेव को काली उड़द की दाल से बनी चीजों का भोग लगाएं। 
  • शनि देव की आरती उतारें और भोग को प्रसाद के रूप में वितरित करें। 
  • शनिवार व्रत उद्यापन के बाद दान करने का बहुत महत्व माना गया है। 
  • बिना दान किये शनिवार का व्रत के व्रत का कभी भी फल प्राप्त नहीं होता है। 

शनिवार को करें इन चीजों का दान 

main thumb

  • काले वस्त्र और जूते का दान: शनिवार के दिन काले वस्त्र और जूतों का दान (मंदिर क्या दान करें) करने से शनि देव की कृपा बनी रहती है। 
  • लोहे की चीज का दान: शनिवार के दिन लोहे से बनी किसी वस्तु का दान करने से राहु का दुष्प्रभाव नष्ट हो जाता है।  

यह भी पढ़ें: Shani Dosh Lakshan Aur Nivaran: कुंडली में शनि दोष के कारण होती हैं ये घटनाएं, जानें उपाय

  • अनाज का दान: शनिवार के दिन अनाज का दान करने से घर में बरकत बनी रहती है और घर की उन्नति होती है।  
  • छाते का दान: शनिवार के दिन छाता दान करने से साढ़े साती और ढैय्या में राहत मिलती है। दुखों दूर हो जाते हैं। 
  • परिश्रम का दान: शनिवार के दिन किसी शुभ कम में परिश्रम का दान करने से जीवन में सफलता के मार्ग खुलते हैं। 

 

आप भी शनिवार व्रत का उद्यापन करते समय इस विधि का ध्यान रखें और शनिवार के दिन इन चीजों का दान अवश्य करें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: shutterstock, freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।