Shani Dosh Lakshan Aur Nivaran: कुंडली में शनि दोष के कारण होती हैं ये घटनाएं, जानें उपाय

Kundli Mein Shani Dosh Ke Lakshan Aur Upay: ग्रहों का हमारे जीवन पर बहुत गहरा असर पड़ता है।
कुंडली में ग्रहों की चाल, उनकी दशा और दिशा व्यक्ति के जीवन में होने वाली घटनाओं को संचालित करती हैं।
ग्रहों की कुंडली में स्थिति शुभ-अशुभ दोनों परिणामों की सूचक होती है। ग्रह शुभ होने पर अच्छे संकेत मिलते हैं।
वहीं, ग्रह का अशुभ होना कुंडली में ग्रह दोष को दर्शाता है। साथ ही, इससे अशुभ घटनाएं भी घटित होने लगती हैं।
इसी कड़ी में आज बात करेंगे घातक शनि दोष के बारे में जिसका कुंडली में होना जीवन में अशांति फैलाता है।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानेंगे कि क्या होता है शनि दोष, क्या हैं इसके लक्षण और इससे बचाव के उपाय।
क्या होता है शनि दोष? (What is Shani Dosh?)

- शनि का क्रोधित होना और ग्रह से दंडनायक देवता बनना शनि दोष कहलाता है।
- शनि देव का किसी राशि में न्यायकर्ता के रूप में स्थान लेना शनि दोष उत्पन्न करता है।
यह भी पढ़ें: Shani Saade Sati: जीवन में कितनी बार आती है शनिदेव की साढ़े साती?
कब लगता है शनि दोष? (When is Shani Dosha Started?)
- जब कुंडली में शनि वक्री (शनि के वक्री और अशुभ होने में अंतर) हो जाएं या शनि का स्थान नीच हो जाए तो शनि दोष लगता है।
- वहीं, किसी जीव की हत्या करने के बाद भी कुडंली में शनि दोष लगना शुरू हो जाता है।
- पत्नी का अपमान करने या उसके साथ अभद्र व्यवहार करने पर भी शनि दोष लगता है।
- शनि पूजा के दौरान जानकर की गई भूल के कारण भी कुंडली में शनि दोष लगता है।
क्या हैं शनि दोष के लक्षण? (What are the Signs of Shani Dosha?)

- समय से पहले आंखों का कमजोर होना।
- कम उम्र में जरूरत से ज्यादा बालों का झाड़ना।
- ज्यादातर सिर में दर्द रहना।
- भगवान से दूर होने का विचार आना।
- नकारात्मकता (नकारात्मकता दूर करने के उपाय) की ओर बढ़ना।
- बुरी आदतें जैसे चोरी, छल-कपट करना।
- आलस्य की सीमा पार कर देना आदि।
यह भी पढ़ें: शनि की साढ़े साती चल रही है तो भूलकर भी न करें ये काम
क्या हैं शनि दोष के उपाय? (What are the Remedies For Shani Dosha?)
- शनिवार के दिन शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
- शनिवार के दिन शनि देव को उड़द की दाल चढ़ाएं।
- शनिवार के दिन घर में शमी का अपुधा लगाएं।
- शनिवार के दिन शमी के पौधे की पूजा करें।
- रोजाना किसी बुजुर्ग की सेवा अवश्य करें।
अगर आप भी शनि दोष से जुड़ी जानकारी जैसे कि लक्षण, उपाय आदि के बारे में जानना चाह्तेहें तो यहां पढ़ सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock, pinterest
- शनि दोष कितनी बार लगता है?
- शनि दोष जीवन में दो बार लगता है। इसके अलावा, व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से भी शनि दोष उतपन्न होता है।
- शनि दोष निवारण मंत्र कौन सा है?
- ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:। इस मंत्र के रोजाना जाप से शनि दोष शीघ्र दूर होने लगता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।