herzindagi
shami plant ki best khad

Gardening Tips: शमी पौधे की ग्रोथ के लिए 3 बेस्ट खाद, नर्सरी वाले भी आपको नहीं बताएंगे

Fertiliser For Shami Plant: हिंदू धर्म में शमी का पौधा एक पूजनीय वृक्ष है। आयुर्वेद में शमी के पत्तों को कई रूप से सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।       
Editorial
Updated:- 2023-08-24, 18:38 IST

Home Gardening: हिंदू धर्म में पीपल, केला या तुलसी के पौधे की पूजा-पाठ होती रहती है। मान्यता के अनुसार कुछ पौधों की पूजा करने से कई सारे फायदे होते हैं।

हिंदू धर्म के अनुसार कुछ पौधे ग्रह नक्षत्रों के प्रभाव को कम करने में प्राचीन काल से सिद्ध माने गए हैं। पौराणिक कथा के अनुसार कुछ पौधों में देवताओं का वास भी माना जाता है।

हजारों पूजनीय पौधों में से शमी का पौधा भी एक दैवीय पौधा है। यह एक ऐसा पौधा है जिसे कई लोग होम गार्डन में लगाना पसंद करते हैं, ताकि समय-समय पर पूजा-पाठ कर सकें।

लेकिन सही समय पर पानी और खाद नहीं डालते हैं, तो शमी का पौधा खराब हो जाता है। सही खाद नहीं डालने की वजह से पौधे की ग्रोथ भी नहीं होती है। इस आर्टिकल में हम आपको 3 ऐसी खाद के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से शमी का पौधा हरा-भरा भी रहेगा और ग्रोथ भी अच्छी होगी। 

शमी पौधे के लिए बेस्ट खाद क्या है?

Home Gardening tips

अगर आप चाहते हैं कि हर मौसम में शमी का पौधा हरा-भरा रहे और अच्छी ग्रोथ हो तो फिर सही खाद का चुनाव करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप सरसों की खली, Zyme खाद और गाय-भैंस के गोबर को खाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा फल-सब्जियों के छिलके या बचे हुए भोजन को भी खाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। केमिकल खाद के इस्तेमाल से शमी का पौधा कभी भी खराब हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: कब्ज की समस्या को दूर करने वाला यह पौधा आप भी गार्डन में लगाएं

सरसों की खली का इस्तेमाल शमी के पौधे में कैसे करें? (How To Use Mustard Cake In Shami Plant)

Fertiliser For Shami Plant

सरसों की खली शमी पौधे के लिए बेस्ट खाद साबित हो सकती है। इसके इस्तेमाल से पौधा हरा-भरा भी रहेगा और ग्रोथ भी अच्छी होगी। सरसों की खली को आप बीज भंडार या खाद की दुकान से खरीद सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • सबसे पहले 2-3 कप सरसों की खली को 1 लीटर पानी में भिगोकर 1 दिन के लिए रख दें।
  • अगले दिन सरसों की खली को पानी से अलग कर लें और दरदरा कर लें।
  • अब पौधे की मिट्टी को हल्का लूज कर लें और खली को मिट्टी में डालकर मिक्स कर दें।
  • इसके बाद मिट्टी को बराबर करके 1-2 मग पानी डालकर छोड़ दें।
  • नोट: इस प्रक्रिया को महीने में 2 बार से अधिक न करें।

यह विडियो भी देखें

Zyme खाद का इस्तेमाल शमी पौधे में कैसे करें? (How To Use Zyme Fertiliser In Shami Plant)

Fertiliser For Shami Plant in hindi

शायद आपको मालूम हो, अगर नहीं मालूम है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Zyme खाद में नाइट्रोजन, फास्फोरस, और पोटेशियम होते हैं, जिससे शमी पौधे की ग्रोथ तेजी से होती है और हर मौसम में हरा-भरा रहता है। फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • सबसे पहले पौधे की मिट्टी को हल्का लूज करें।
  • अब इसमें 1-2 चम्मच Zyme खाद को डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
  • खाद मिक्स करने के बाद 1-2 मग पानी जरूर डालें।
  • नोट: आप चाहें तो अतिरिक्त मिट्टी में Zyme खाद को मिक्स करके गमले में डाल सकते हैं।
  • नोट: इस प्रक्रिया को महीने में 1-2 बार कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मानसून में इन पौधों की होती है अच्छी ग्रोथ, गार्डन में जरूर लगाएं

 

बचे हुए भोजन को खाद के रूप में कैसे इस्तेमाल करें? (How To Use Waste Foods In Plant)

shami plant ki best khad kaun si hai          

अगर आप हर रोज बचे हुए भोजन को बेकार समझकर फेंक देते हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बचे हुए भोजन से शमी पौधे के लिए बेहतरीन खाद बना सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • सबसे पहले एक गमले में बचे हुए भोजन, सब्जी-फल के छिलके और बेकार चाय पत्ती को डालें।
  • अब गमले ऐ 1/2 चम्मच नमक और 1-2 कप पानी को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें किसी चीज से ढककर 4-5 दिनों के लिए छोड़ दें।
  • 4-5 दिनों बाद जब मिश्रण अच्छे से गल गए तो आप खाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसके लिए गमले की मिट्टी को हल्का लूज करके मिश्रण को डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
  • खाद मिक्स करने के बाद 1-2 शमी के पौधे में पानी जरूर डालें। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।