
सावन का महीना हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है, खासकर भगवान शिव के भक्तों के लिए। इस पवित्र महीने में शिवलिंग की पूजा और घर व मंदिर की सजावट का खास महत्व होता है। ऐसे में इस सावन आप भी भोलेनाथ को खुश करना चाहते हैं, तो हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने घर और मंदिर की सजावट मिनटों में कर सकती हैं।
सावन का महीना काफी पवित्र होता है। ऐसे में सावन की शुरुआत से पहले घर और मंदिर की साफ-सफाई कर लें। मंदिर में धूल-मिट्टी न हो, इसके लिए नियमित रूप से सफाई करना चाहिए। घर में पवित्रता बनाए रखने के लिए घर के पूजा स्थल को गंगा जल से साफ करें।

भगवान शिव को फूल बहुत पसंद हैं। ऐसे में सावन के महीने में आप चाहे तो अपने घर और मंदिर को खूबसूरत फूलों की मदद से भी सजा सकती हैं। यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगेगा। साथ ही आपको दरवाजों पर तोरण भी लगाना चाहिए।
मंदिर में भगवान के पास रखा पुराने कपड़े को आप बदल लें। पुराने कपड़े की जगह आप चाहे तो मंदिर में सभी भगवान के लिए नए कपड़े बना लें। इससे पूरे मंदिर की सफाई हो जाएगी। साथ ही सब कुछ साफ भी हो जाएगा।
इसे भी पढ़े- Sawan 2024: सावन माह में भगवान शिव की पूजा में कितने दीपक जलाएं?
भगवान शिव सादगी को काफी ज्यादा मानते हैं। ऐसे में अगर आप भगवान शिव की पूजा सादगी के साथ करती हैं तो शिव की कृपा आप पर बनी रहेंगी। आपको साफ- सफाई के साथ इस सावन शिव की पूजा अर्चना करना चाहिए।
इसे भी पढ़े- Sawan 2024: जल्द शुरू होने वाला है सावन का महीना, जानें क्या करें और क्या न करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करे
Image Credit - instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।