herzindagi
living room decorating ideas for small house under budget

Living Room Decorating Ideas: आपके हॉल को शानदार बनाएंगे ये 7 मॉर्डन डेकोरेशन आइडियाज, बजट में घर को नया लुक देने के लिए कर सकती हैं ट्राई

घर बड़ा हो या छोटा, अगर इसमें खूबसूरती से सजा हुआ ड्राइंग रूम होता है, तो यह कम्फर्ट फील करवाता है। लोग इसमें स्टाइल, कम्फर्ट और प्रेजेंटेशन तीनों को बैलेंस करने की कोशिश करते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-12-04, 14:17 IST

ड्राइंग रूम या लिविंग रूम डेकोरेट करना, कई लोगों का शौक होता है। वह घर के किसी कमरे में को सजाने में जितनी मेहनत नहीं करते, उससे ज्यादा अपने घर के सोफा रूम को सजाने के लिए मेहनत करते हैं। यह किसी भी घर का सबसे खास कमरा होता है, क्योंकि कोई भी बाहर से आएगा, तो सबसे पहले इसी कमरे में बैठेगा। यही वह जगह है जहां परिवार सबसे ज्यादा समय बिताता है। कई लोग इस कमरे को ऐसा रूप देना चाहते हैं जो न सिर्फ स्टाइलिश लगे, बल्कि आरामदायक भी हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको लिविंग रूम सजाने के कुछ हैक्स बताएंगे। किस तरह की चीजें ड्राइंग रूम में रखी जा सकती है, जो अच्छा लुक देगी, यह आइडिया आप ले सकती हैं।

मिड-सेंचुरी मॉडर्न थीम लिविंग रूम (Mid-Century Modern)

इसे आप बुकिश स्टाल के नाम से भी कह सकते हैं। यह उनके लिए बेस्ट है, जो किताबों से प्यार करते हैं। आर्ट लवर को भी यह सबसे ज्यादा पसंद आएगा।
खासियत- इसे सजाने के लिए बिल्ट-इन अलमारियां बनाई गई हैं, जिनमें किताबें और डेकोरेटिव आइटम्स सजे हैं। दीवारों का रंग हल्का है, जिससे सोफा और भी सुंदर लग रहा है।

living room decorating ideas for small house under budget

इसे कोजी क्लासिक थीम (Cozy Classic)

शांत और सिंपल थीम पसंद करने वाले लोगों के लिए यह बेस्ट है। जिन लोगों का हॉल छोटा है, वह इस सिंपल आइडिया को कैरी कर सकते हैं। आपको दीवारों के रंग के हिसाब से सोफा खरीदना होगा। इससे कमरा बहुत ही क्लासी (Classy) लुक देता है। ध्यान रखें कि इस तरह के कमरे में अगर खिड़की से रोशनी आती है, तो और भी अच्छा अहसास करवाती है।

living room decorating ideas for small house under budget1

मॉडर्न बोहो प्लांटर थीम (Modern Boho Planter) स्टाइल 

जिनका कमरा खुला होता है, उनके लिए यह बेस्ट है। सफेद ईंटों वाली दीवार बीच में ग्रे सोफी इसे अच्छा लुक देता है। इस कमरे में भी ढेर सारे पौधे हैं, लेकिन उन्हें लकड़ी की अलमारियों से जोड़ा गया है। छत से लटकी हुई स्टाइलिश लाइट्स इसे एक मॉडर्न और कूल लुक दे रही हैं। जिन लोगों को पौधों से पसंद है, उनके लिए यह बेस्ट है।

Modern Boho Planter 3

फैमिली कोजी मिनिमलिस्टिक (Minimalistic) स्टाइल थीम

यह कमरा बच्चों के लिए सेफ और रिलैक्सिंग माना जाता है। बड़ी खिड़कियां और हल्का रंग होने के कारण यह आपकी आंखों के लिए भी अच्छा होता है। इस तरह के रूम को सजाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामान नहीं रखना है। सॉफ्ट कार्पेट नीचे बिछाना अच्छा हो सकता है। यह कमरा इस बात पर फोकस करता है कि परिवार एक साथ आराम से समय बिता सके।

इसे भी पढे़ं- Bedroom Storage Hacks: बिना अलमारी भी बेडरूम रहेगा ऑर्गेनाइज्ड, छोटे स्पेस के लिए अपनाएं ये स्मार्ट स्टोरेज ट्रिक्स

Minimalistic

कोजी विंटर स्टाइल थीम

यह कमरा रात के समय या ठंड के मौसम के लिए एकदम परफेक्ट है, बहुत ही रोमांटिक और आरामदायक रुम लगता है। दिन में भी अगर आप कमरे में पीली हल्की लाइट लगाती हैं, तो यह आराम के लिए बेस्ट है। रात के समय अगर यहां आप ढेर सारी मोमबत्तियां (Candles) और एक हल्की रोशनी वाली लैंप लगाती है, तो इस कमरे की खूबसूरती और बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें- Haldi-Mehendi Decoration Ideas: घर पर हल्दी-मेहंदी का फंक्शन भी देगा Luxurious Vibe, ये आइडिया इस समय सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं

Minimalistics

इसके अलावा आप मॉडर्न कंटेंपरेरी (Modern Contemporary) थीम में हॉल सजा सकती हैं। इस तरह की थीम में कमरा बहुत साफ-सुथरा (Clean) और स्टाइलिश लगता है।

Minimalistic11

नेचुरल थीम (Plant and Natural Theme) वाले हॉल पसंद करने वाले लोग, इस तरह के स्टाइल में कमरा सजा सकती हैं। इसमें एक आरामदायक L-शेप का सोफा है जिस पर ढेर सारे कुशन रखे होते हैं। इस कमरे में भी बहुत सारे इनडोर प्लांट्स लगे हैं, जो आपको शांत और रिलैक्सिंग फील करवाएंगे।

Minimalisticsd

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।