Sawan 2024: सावन माह में भगवान शिव की पूजा में कितने दीपक जलाएं?

हिंदू पंचांग के हिसाब से सावन का महीना आने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। इस माह में भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति के जीवन में चल रही सभी परेशानियां दूर हो सकती है। साथ ही उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। ऐसी मान्यता है कि इस माह में भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है। इस साल का सावन अधिक श्रेष्ठ और शुभ माना जाता है। क्योंकि सावन का महीना सोमवार के दिन से आरंभ हो रहा है और यह दिन भोलेनाथ को ही समर्पित है। अब ऐसे में सावन माह में भगवान शिव की पूजा में कितने दीपक जलाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
सावन माह में जलाएं एक दीपक

सावन माह में भगवान शिव की पूजा करने के दौरान एक घी का दीपक जलाएं। इससे व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवन में चल रही सभी परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है।
सावन माह में जलाएं 5 जीपक
अगर सावन माह में आप कोई सिद्धि प्राप्त करना चाहते हैं, तो सावन महीने के हर सोमवार के दिन पांच दीपक जलाएं। बता दें, पांच दीपक पंच तत्वों का पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश का प्रतिनिधित्व करती है।
सावन माह में जलाएं 11 दीपक
सावन माह में भगवान शिव की पूजा अगर आप शाम के समय कर रहे हैं, तो 11 दीपक जलाएं। इससे व्यक्ति को सभी प्रकार के दोषों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - भगवान शिव के प्रसन्न होने पर मिलते हैं ये संकेत
सावन माह में जलाएं 21 दीपक
सावन माह में 21 दीपक जलाने से व्यक्ति के विवाह के योग शीघ्र बनते हैं। साथ ही दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। इसलिए भगवान शिव की पूजा करने के बाद 21 दीपक अवश्य जलाएं।
इसे जरूर पढ़ें - Bhagwan Shiv: आपके जीवन से जुड़ा है भगवान शिव के इन प्रतीकों का रहस्य
दीपक जलाने के दौरान इन मंत्रों का करें जाप
- ॐ दीपज्योतिर्मयो नमः
- ॐ ॐ ज्वालामालिन्यै नमः
- ॐ नमो नमः शिवाय
- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिं वार्धन्मनायः । रुद्राय नमः शिवाय नमः शंभवाय नम
दीपक जलाने की विधि क्या है?

- दीपक हमेशा स्वच्छ और नए तेल से जलाएं।
- दीपक को पूजा स्थल पर पूर्व या उत्तर दिशा में रखें।
- दीपक की ज्योति को सीधी रखें।
- दीपक के सामने बैठकर ध्यान करें और मंत्र का जाप करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।