Sawan 2023 Mangalwar Ke Din Shivling Ko Arpit Kare Ye Cheeze: सावन का सोमवार जितना खास है उतना ही मंगलवार भी महत्वपूर्ण है।
सावन मंगलवार के दिन मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। यह व्रत मां पार्वती के लिए रखते हैं। इस व्रत को श्रद्धापूर्वक रखने से मनवांछित वर की प्राप्ति होती है।
ऐसा माना जाता है कि यह व्रत खुद माता पार्वती ने भगवान शिव के लिए रखा था और इसी व्रत के बाद उन्हें शिव शंकर शंभू पति रूप में प्राप्त हुए थे।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स का कहना है कि मंगलवार के दिन भगवान शिव को लाल रंग की वस्तुएं अर्पित करने से शिव शक्ति का आशीर्वाद मिलता है।
किन लाल चीजों को करें अर्पित (Which Red Things Should Be Offered)
चढ़ाएं लाल वस्त्र
- भगवान शिव और माता पार्वती को लाल रंग के वस्त्र चढ़ाएं।
- लाल रंग के वस्त्र चढ़ाने से वैवाहिक जीवन सुखी होता है।
चढ़ाएं लाल कुमकुम
- भगवान शिव और माता पार्वती (माता पार्वती के मंत्र) को लाल कुमकुम चढ़ाएं।
- इससे पति का प्रेम और विश्वास आपके प्रति बढ़ेगा।
चढ़ाएं लाल कलावा
- भगवान शिव और माता पार्वती को लाल कलावा चढ़ाएं।
- ऐसा करने से पति-पत्नी के बाच का रिश्ता मजबूत बनता है।
चढ़ाएं लाल अन्न
- भगवान शिव और माता पार्वती को लाल अन्न जैसे कि लाल दाल चढ़ाएं।
- लाल मिष्ठान भी चढ़ा सकते हैं। इससे वैवाहिक मधुरता बनी रहती है।
चढ़ाएं लाल फूल
- भगवान शिव और माता पार्वती को लाल रंग के फूल चढ़ाएं।
- ऐसा करने से वैवाहिक जीवन (सुखी वैवाहिक जीवन के उपाय) का तनाव दूर होता है।
शिवलिंग पर न चढ़ाएं लाल चीजें (Do Not Offer Red Things To Shivling)
- शिवलिंग पुरु तत्व माना जाता है और लाल रंग प्रेम का प्रतीक होता है।
- ऐसे में लाल रंग की वस्तुएं शिवलिंग पर नहीं बल्कि प्रतिमा को अर्पित करें।
- भगवान शिव की माता पार्वती या पूरे परिवार के साथ वाली मूर्ति को चढ़ाएं।
- ऐसा इसलिए क्योंकि शिव शक्ति का प्रेम का प्रतीक माने जाते हैं।
- परिवार के साथ भगवान शिव गृहस्थी रूप में पूजे जाते हैं।
आप भी सावन के मंगलवार लाल रंग की इन चीजों को भगवान शिव और माता पार्वती को अर्पित कर उनका आशीर्वाद पा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों