Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:27 PM IST

Sawan 2023: सावन में क्यों पहनी जाती हैं हरी चूड़ियां? जानें महत्व और लाभ

सावन में सुहागिनें हरी चूड़ियां पहनती हैं। आइये जानते हेई कि अकहिर क्या है इस महीने में हरी चूड़ियां पहनने का महत्व और लाभ।
Updated:- 2023-07-07, 08:35 IST
image

Sawan 2023 Mein Hari Chudiya Pahan Ne Ka Mahatva: सावन माह को भगवान शिव का प्रिय माह माना जाता है। 

इस माह में हरे रंग का बहुत महत्व है। हरे रंग से जुड़ी वस्तुएं अपने पास रखना या उन्हें धारण करना बहुत शुभ माना जाता है। 

इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं सुहागिनों को सावन में हरी चूड़ियां पहनने से क्या लाभ मिलते हैं। 

भगवान शिव का क्या है हरे रंग के नाता? 

sawan mein kyu pahan te hain hari chudiya

  • सावन का संबंध हरे रंग से है। इस माह में हरियाली आती है।
  • इस माह में होने वाली वर्षा शुभता और समृद्धि की सूचक होती है। 
  • इसी वर्षा के कारण पेड़-पौधे फलते-फूलते हरे भरे हो जाते हैं। 
  • शिव जी को हरा रंग बहुत प्रिय है क्योंकि उन्हें प्रकृति से लगाव है।
  • प्रकृति मां पार्वती (मां पार्वती के मंत्र) का स्वरूप है जो शिव की वामांगी हैं। 
  • ऐसे में शिव शक्ति के प्रेम को सावन का महीना दर्शाता है। 
  • इसलिए यह माह विवाहित और प्रेमी जोड़ों के लिए खास है। 

यह भी पढ़ें: Sawan 2023: भगवान शिव के सामने करें ये एक काम, अनेकों परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

सावन क्यों है सुहागिनों के लिए खास?

  • सावन सुहागिनों के लिए और भी ज्यादा खास होता है। 
  • यह माह प्रेम के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। 
  • सावन में शिव पूजन से अखंड सौभग्य प्राप्त होता है। 
  • सुहागिनों को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है। 
  • सावन में मां पार्वती और शिव जी की कृपा प्राप्त होती है। 
  • पति का प्रेम मिलता है और सुहाग की रक्षा होती है।  

यह भी पढ़ें: Sawan 2023: सावन में न करें ये गलतियां, भगवान शिव हो सकते हैं नाराज़

क्या हैं हरी चूड़ियां पहनने के लाभ? 

sawan mein kyu pahante hain hari chudiya

  • वहीं, सावन में सुहागिनों का हरी चूड़ियां पहनना बहुत शुभ होता है।
  • शिव (भगवान शिव के प्रतीक) पूजा हरे रंग की चूड़ियां पहनकर करनी चाहिए। 
  • एस इसलिए क्योंकि यह रंग शिव शंक्ति को प्रिय है। 
  • इस रंग के वस्त्र या चूड़ियां धारण कर पूजा करने से शिव जी कृपा करते हैं।
  • माता पार्वती से वैवाहिक जीवन में सुख-संपन्नता का आशीर्वाद मिलता है। 
  • यहां तक कि संतान का भाग्य भी खुल जाता है। उसके कष्ट दूर होते हैं। 
  • इसलिए सावन में हरी चूड़ियां पहनकर शिवलिंग पूजा अवश्य करें। 

 

अगर आप भी सुहागिन हैं तो सावन में हरी चूड़ियां जरूर पहनें और भगवान शिव एवं माता पार्वती की कृपा के साथ-साथ यह लाभ पाएं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।