remedies for husband career growth by expert

Sawan 2022: सावन में सुहागिन स्त्रियां जरूर करें ये छोटा सा उपाय, पति पर होने लगेगी धन की वर्षा

सावन के महीने में अगर आप पति के करियर और जीवन में सफलता की कामना कर रही हैं तो कुछ विशेष उपाय आजमा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-07-23, 14:28 IST

सावन का पवित्र महीना इस साल 12 अगस्त 2022 तक चलेगा। हर सुहागिन ,महिला इस महीने में हर पल अपने पति की खुशहाली के लिए कामना करती रहती है, क्योंकि पति से ही महिला का सौभाग्य माना जाता है।

हमारे हिन्दू धर्म शास्त्रों में महादेव की पूजा के साथ इस माह के लिए महिलाओं के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से उनके पति को करियर में सफलता मिलने के साथ उनका भाग्योदय होने में भी मदद मिलती है।

इन उपायों को करने से उनके पति का भाग्योदय हो सकता है। स्त्रियों के लिए सावन का महीना बहुत खास माना जाता है। शिव जी के इस प्रिय मास में विवाहित महिलाएं सौभाग्यवती रहने की कामना के लिए भोलेनाथ और मां पार्वती की भक्ति भाव से पूजा करती हैं। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें सावन के महीने में सुहागिन महिलाओ से जुड़े बहुत विशेष उपायों के बारे में।

पार्वती जी को हरी चूड़ियां चढ़ाएं और खुद भी पहनें

remedies for sawan month

सावन के महीने में शास्त्रों में महादेव की पूजा के साथ महिलाओं के कुछ विशेष कार्य बताए गए हैं जिनको करने से देवी पार्वती अत्यंत प्रसन्न होती है और उन्हें अखंड सौभाग्य का वरदान देती हैं। सावन में चारों तरफ हरियाली छाई रहती है लिहाजा इस माह का हरे रंग से खास संबंध है।

ऐसे में प्रतिदिन विवाहित महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां पहननी चाहिए। पति के करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए हरी चूड़ियों का दान करना चाहिए ये दान आपके लिए बहुत ही सौभाग्यकारी साबित होगा। इसके साथ यदि आप माता पार्वती को हरी चूड़ियां चढ़ाएंगी तो ये आपके पति के लिए विशेष रूप से लाभदायक होगा।

शिवलिंग पर जल चढ़ाएं

offer water to lord shiva

काले तिल मिलाकर आपको एक पात्र में जल भरकर रखना है और उससे सुबह स्नान करना है। स्नान के बाद आपको जल के लोटे में 2 चमच्च कच्चा दूध डालकर महादेव को अर्पित करना है। शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय श्री शिवाये नमस्तुभ्यं मंत्र का जाप करें। ये उपाए आपको सावन के कम से कम 15 दिन करना है। इससे आपके पति को नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे।

इसे जरूर पढ़ें: Sawan Special : क्या आप जानती हैं शिवलिंग पर जल चढ़ाने का सही तरीका

शिवालय में घंटा और भस्म दान करें

astro remedies for sawan month

सावन के महीने में घंटे का दान शिवालय में करने से भी आपके जीवन में सुख समृद्धि आएगी। भोलेनाथ को भस्म का श्रृंगार करने से भी करियर में आ रही रुकावटें दूर होती हैं। बांस का बना पात्र भस्म रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

बांस के पात्र में भस्म दान करने से जीवन में अपार सफलता की प्राप्ति होती है। अपने घर में सावन के महीने में खासकर ये ध्यान रखें कि पति और पत्नी आपस में कलह क्लेश ना करें। संध्या के समय भगवान भोलेनाथ के समक्ष दीप जगाएं और उसमे एक हरी इलायची डाल दें। आपके घर में सुख समृद्धि के साथ-साथ धन धान्य के भी योग बनेंगे।

पति पत्नी मिलकर रुद्राभिषेक करें

सावन के महीने में रुद्राभिषेककरने से भी आपको भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा प्राप्त होगी। भोलेनाथ का पूजन करना सबसे अत्यंत लाभकारी उपाय है पंचामृत से भगवान भोलेनाथ का जप करने से बहुत लाभ मिलता है।

इसके अलावा सावन के माह में आपको पेड़ लगाने से भी करियर में वृद्धि मिलने के योग बनते हैं और जीवन की नाकारकमकता दूर होती है। सोमवार के दिन महिलाएं भगवान शिव के मंदिर जाने से पहले एक तांबे के लोटे में शुद्ध जल, केसर और तिल का एक मिश्रण तैयार करके शिवलिंग पर अर्पित करें। यदि ये उपाय पति पत्नी मिलकर करेंगे तो नौकरी के लिए फलदायी होगा और धन के मार्ग खुलेंगे।

इसे जरूर पढ़ें: Sawan 2022: सावन के महीने में राशि अनुसार करें ये उपाय, आएगी सुख समृद्धि

इस प्रकार भगवान् शिव की कृपा पाने के लिए और पति के उज्जवल भविष्य के लिए सुहागिन स्त्रियां यदि इनमें से कोई भी उपाय आजमाएंगी तो अवश्य सफलता मिलेगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।