
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार समय-समय पर ग्रहों, नक्षत्रों, वार और तिथियों के मिलन से कुछ विशेष योग बनते हैं। इनमें से कुछ योग अत्यंत शुभ माने जाते हैं, जो व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। इसी तरह का एक अत्यंत दुर्लभ और शुभ संयोग 12 नवंबर 2025, बुधवार के दिन बन रहा है। यह दिन न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष है, बल्कि सेहत और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भी अत्यंत लाभकारी माना जा रहा है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बताते हैं कि, "बहुत वर्षों बाद ऐसा हो रहा है कि अष्टमी तिथि और बुधवार का संयोग एक साथ पड़ रहा है। यह संयोजन अत्यंत दुर्लभ और शक्तिशाली माना गया है। इस दिन किए गए शुभ कर्म, दान और पूजन का फल कई गुना अधिक मिलता है। विशेष रूप से भगवान गणेश की पूजा इस दिन अत्यधिक फलदायी रहती है।"
हिंदू पंचांग के अनुसार 12 नवंबर को कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और बुधवार का दिन है।
अष्टमी तिथि स्वयं में शक्ति, सफलता और सिद्धि का प्रतीक मानी जाती है। वहीं बुधवार का स्वामी बुध ग्रह बुद्धि, संवाद, व्यापार और भाग्य वृद्धि से जुड़ा हुआ है। जब यह दोनों तत्व तिथि और वार, एक साथ आते हैं, तब यह दिन "सर्व मनोकामना सिद्धि योग" का निर्माण करता है।
बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश को समर्पित होता है। ज्योतिष में गणेश जी को "विघ्नहर्ता" कहा गया है, यानी जो भी व्यक्ति सच्चे मन से गणपति की पूजा करता है, उसके सभी विघ्न दूर हो जाते हैं। इस दिन गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा, व्रत और उपाय करने का विधान है।
पंडित सौरभ त्रिपाठी कहते हैं, "अगर किसी व्यक्ति की कोई मनोकामना अधूरी है, कोई काम बार-बार अटक रहा है, या मानसिक तनाव बना हुआ है, तो इस दिन भगवान गणेश की आराधना चमत्कारिक परिणाम दे सकती है। बस शर्त यह है कि पूजा पूरी श्रद्धा और निष्काम भाव से की जाए।"
इसे जरूर पढ़ें- श्री गणेश जी की आरती | Ganesh ji ki Aarti

इसके बाद नीचे दिए गए उपाय को पूरे विश्वास के साथ करें-
इसे जरूर पढ़ें- महर्षि वेदव्यास ने महाभारत लिखने के लिए श्री गणेश को ही क्यों चुना था?
"हे विघ्नहर्ता गणेश, मेरे जीवन से सभी बाधाएं दूर करें और मेरी सच्ची मनोकामनाओं को पूर्ण करें।"
पंडित सौरभ के अनुसार, इस उपाय से मन की स्थिरता बढ़ती है, नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।
यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।