अब छात्राओं को स्कूल में ही मिलेंगे सैनिटरी पैड, राजकोट के इस स्कूल में लगेगी सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन

अब भी कई गर्ल्स चाइल्ड को सैनिटरी नैपकिन्स प्राप्त नहीं होते। जिसके कारण कई लड़कियां पीरियड के दिनों में स्कूल नहीं जाती हैं। इसी को देखते हुए GST और Central Excise office राजकोट के सरोजनी नायडू गर्ल्स हाई स्कूल को में सैनिटरी नैपकीन वेंडिंग मशीन गिफ्ट के तौर पर लगा रही है।
Updated:- 2018-02-19, 14:37 IST
sanitary napkin inrajkot school article

गर्ल्स चाइल्ड के लिए सैनिटरी नैपकिन्स बहुत जरूरी होते हैं। लेकिन अब भी कई गर्ल्स चाइल्ड को सैनिटरी नैपकिन्स प्राप्त नहीं होते। जिसके कारण कई लड़कियां पीरियड के दिनों में स्कूल नहीं जाती हैं। इसी को देखते हुए GST और Central Excise office राजकोट के सरोजनी नायडू गर्ल्स हाई स्कूल को में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन गिफ्ट के तौर पर लगा रही है।    

GST और Central Excise office ने स्कूल में स्वच्छता अभियान के तहत ये वेंडेंग मशीन लगाने का फैसला किया है। ये एक गर्ल्स स्कूल है जिसकी कक्षा 9 से 12वीं तक में लगभग 375 छात्राएं पढ़ती हैं। ऐसे में इस वेंडेंग मशीन से इन  375 छात्राओं को डायरेक्ट फायदा होने वाला है। 

उम्मीद है अटेंडेस में कमी ना दिखने की

इस वेंडिंग मशीन को लेकर छात्राएं काफी एक्साइटेड हैं और उन्होंने उम्मीद की है कि अन्य स्कूलो में भी वेंडिंग मशीन लगेगी। इस वेंडेंग मशीन के लगने से उम्मीद की जा रही है कि पीरियड के दिनों में भी छात्राएं स्कूल जाएंगी और अटेंडेंस में कमी नहीं दिखेगी। सरोजनी नायडू गर्ल्स हाई स्कूल की प्रिंसीपल डॉ. सोनल फाल्डू सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगने पर खुशी जाहिर करते हुए कहती हैं कि "हमलोग बहुत ही प्राउड फील कर रहे हैं कि स्वच्छता मिशन के तहत हमारे स्कूल में सैनिटरी वेंडिंग मशीन लगाई गई। ये फेसिलीटी हर छात्रा के लिए काफी हेल्पफुल साबित होगी।" 

sanitary napkin inrajkot school inside

एक छात्रा कहती है, "फिल्म पैडमेन के रिलीज होने के बाद सैनिटरी नैपकिन को लेकर जागरुकता बढ़ा है और लोग इस पर खुलकर बोलते हैं।"

केरल के स्कूलों में लग चुके हैं पहले ही ये मशीनें

केरल के स्कूलों में पहले ही वेंडिंग मशीनें लग चुके हैं। मई 2017 में केरल की राज्य सरकार ने हर स्कूलों में सैनिटरी वेंडिंग मशीन लगाने का फैसला किया था। उस समय राज्य सरकार ने सुनिश्चित किया था कि हर स्कूल में अब सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन अनिवार्य होंगी। ये नियम हायर सेकंडरी स्कूलों में लागू होगा। जिसके बाद केरल हर स्कूलों में वेंडिंग मशीन लगाने वाला देश का पहला राज्य बन गया था।   

केरल के स्कूलों में सैनिटरी वेंडिंग मशीन लगाने की व्यवस्था राज्य के राज्य सरकार की शीपेड योजना के तहत की गई थी। 

sanitary napkin inrajkot school inside

पांच रुपए में दो सैनिटरी नैपकिन

ऐसी ही एक मुहीम भोपाल के रेलवे स्टेशन पर भी शुरू की गई है। भोपाल की इस रेलवे स्टेशन पर नए वर्ष से महिला यात्रियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी सुविधाओं का ध्यान रखने हुए सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगवाई गई है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर महिला यात्रियों के लिए बने वूमेन वेटिंग रुम के सामने सेनेटरी नैपकिन का डिस्पेंसर लगाया गया है। इस डिस्पेंसर में पांच रुपए का सिक्का डालने पर उन्हें दो सेनेटरी नैपकिन मिलेंगे। 

दिल्ली के पब्लिक टॉयलेट में सस्ते में मिल रहे हैं सैनिटरी नैपकिन

दिल्ली की महिलाओं को सस्ते में सैनिटरी नैपकिन मुहैया कराने की ओर एख कदम बढ़ाया गया है। टॉयलेट में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाई गई है जिसमें से केवल 5 रूपए का सिक्का डालने के बाद महिलाएं बेझिझक सैनिटरी नैपकिन ले सकती हैं। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद यानी एनडीएमसी ने फिलहाल यह  यह व्यवस्था 2 मेट्रो स्टेशनों- केंद्रीय सचिवालय और मंडी हाऊस के पास बने पब्लिक टॉयलेट में शुरू की है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।