-1763018303015.webp)
भारत में घूमने के लिए एक से एक खूबसूरत जगहें मौजूद हैं। अब तो भारत में कई एडवेंचरस एक्टिविटीज भी होने लगे हैं, जिससे घूमने का मजा भी दोगुना हो जाता है। भारत में बंजी जंपिंग, स्कूबा डाइविंग और पैराग्लाइडिंग से लेकर जिप लाइनिंग तक करने का मौका मिलता है। स्काई डाइविंग की बात करें ताे इसे करने के लिए लोग दुबई जाते हैं। स्काई डाइविंग एक ऐसा एडवेंचर है, जिसे लोग अपनी हिम्मत दिखाने और आजादी महसूस करने के लिए करते हैं।
ये तब होता है जब आप एक हवाई जहाज से हजारों फीट की ऊंचाई से कूदते हैं। जब आप जंप करते हैं, तो वो पल आपकी सांस रोक देता है। आप हवा के तेज झोंके को अपने चेहरे पर महसूस करते हैं और नीचे का पूरा नजारा बहुत सुंदर नजर आता है। पैराशूट खुलने से पहले, कुछ देर तक आप तेज रफ्तार से नीचे गिरते हैं। अगर आप भारत में स्काई डाइविंग का मजा लेना चाहती हैं, तो भारत में इन जगहों पर जा सकती हैं। साथ ही हम आपको ये भी बताएंगे कि स्काई डाइविंग कितने तरह से होती है। आइए जानते हैं-
-1763018644036.jpg)
टैंडम जंप: इसमें आप अकेले नहीं कूदते हैं। आप एक इंस्ट्रक्टर (ट्रेनर) के साथ बेल्ट (हार्नेस) से कसकर जुड़ी रहती हैं। आप और इंस्ट्रक्टर एक साथ कूदते हैं। पैराशूट खोलने का काम इंस्ट्रक्टर करता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें आप पूरी तरह से सेफ रहती हैं। इसमें आपको ज्यादा ट्रेनिंग लेने की जरूरत नहीं पड़ती है।
इसे भी पढ़ें: Paragliding का है मन हिमाचल प्रदेश की इस जगह पर जाकर जरूर करें ट्राई, एशिया के हाईएस्ट पैराग्लाइडिंग प्वाइंट में शामिल
स्टैटिक लाइन जंप: इसमें आप हवाई जहाज के साथ एक मजबूत रस्सी (कॉर्ड) से जुड़ी होती हैं। जब आप कूदती हैं तो सिर्फ तीन सेकंड तक नीचे गिरने के बाद वो रस्सी अपने आप आपके पैराशूट को खोल देती है। ये जंप 3000 फीट की ऊंचाई से लगाई जाती है। इसके लिए आपको पहले लगभग 6 घंटे की ट्रेनिंग लेनी पड़ती है।
फ्री फॉल: ये उन लोगों के लिए है जो असली एडवेंचर पसंद करते हैं। इसमें आप कूदने के बाद किसी चीज से जुड़ी नहीं होती हैं। आप बिना किसी रोक-टोक के हवा में तेजी से नीचे गिरती हैं और फ्री फॉल का पूरा मजा लेती हैं। इसे सबसे खतरनाक माना जाता है। इसलिए, आपको इसकी क्लासरूम ट्रेनिंग और मैदान में प्रैक्टिस दोनों ही बहुत अच्छे से करनी पड़ती है।

इसे भी पढ़ें: Bungee Jumping In Goa: मायेम झील पर बंजी जंपिंग का उठाइए लुत्फ
तो अगर आप भारत में स्काई डाइविंग का मजा लेना चाहती हैं, तो ये जगहें बेस्ट हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।