देशभर में दिन-भर में न जाने कितनी महिलाएं घरेलू हिंसा,मानसिक तनाव, रेप और छेड़छाड़ जैसी असहनीय प्रताड़ना से होकर गुजरती है। बीते दिन कोलकाता में ट्रेनी लेडी डॉक्टर के साथ हुई बालात्कार की घटना से पूरा देश सदमे में हैं। यह कोई एक घटना नहीं बल्कि ऐसे कई केस रोजाना सुनने को मिलते हैं। कोई महिला घरेलू हिंसा की बलि चढ़ती है, तो कोई रेप और मेंटल हैरेसमेंट का शिकार होती है। आज भी लोगों को यह लगता है कि फिजिकल पेन ही हैरेसमेंट का हिस्सा है। लेकिन बता दें कि मेंटल हैरेसमेंट भी प्रताड़ित करते का हिस्सा है।
अगर आप कभी भी इस स्थिति का शिकार हुई है, तो इसके खिलाफ बोले और लड़े। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता नीतेश पटेल से जानते हैं कि शारीरिक और मानसिक तनाव के लिए क्या सुरक्षा नियम बनाए गए हैं।
यह अधिनियम महिला को उसके वैवाहिक घर में रहने का अधिकार सुनिश्चित करता है। इस अधिनियम में कानून के तहत महिलाओं को 'हिंसा मुक्त घर में रहने' के लिए सुरक्षा प्रदान करती है। हालांकि इस अधिनियम में दीवानी और आपराधिक प्रावधान हैं। पीड़ित महिला किसी भी पुरुष वयस्क अपराधी के खिलाफ घरेलू हिंसा के संबंध में मामला दर्ज कर सकती है। अगर आपको परिवार के किसी सदस्य द्वारा मानसिक तनाव दिया जाता है, तो इसके खिलाफ भी आप इस अधिनियम के तहत सजा दिला सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-यौन उत्पीड़न के ये मामले बताते हैं कि रक्षा का वादा करने वाले परिवार से भी सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं
कार्यस्थल पर उत्पीड़न, चाहे वह शारीरिक हो या मानसिक यह किसी भी व्यक्ति की मानसिक और भावनात्मक फीलिंग्स पर गंभीर परिणाम डाल सकता है। भारत में, मानसिक उत्पीड़न से कर्मचारियों को इस तरह के संकट से बचाने के लिए विभिन्न कानून और नियम बनाए गए हैं।
इसे भी पढ़ें-जानिए दुनिया के अलग-अलग देशों में रेपिस्ट को मिलती है कैसी खौफनाक सजा?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।