गर्मियों में अक्सर नमी और गर्मी के कारण पोछे में से अजीब से बदबू आने लगती है। ऐसे में जब हम दोबारा पोछे का इस्तेमाल करते हैं, तो वो अजीब से बदबू पूरे घर में फैल जाती है। इसकी वजह से फ्लोर भी गंदा नजर आता है। फ्लोर पर पानी के दाग अलग से दिखाई देते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने पोछे को अच्छे से साफ करें। इसके लिए आप 5 मिनट वाली ट्रिक को ट्राई कर सकते हैं। इससे आसानी से आपका पोछा साफ हो जाएगा। साथ ही, इसमें बदबू भी नहीं आएगी।
पोछे से बदबू कब आती है
कई बार हम पोछे को खुले में रखने की बजाए। उसे बिना सुखाए बाथरुम या बंद जगह पर रख देते हैं। ऐसे में पोछे पर धूप नहीं लगती है। इसकी वजह से पानी की बदबू पोछे में रह जाती है। जब हम दोबार इसे इस्तेमाल करते हैं, तो वही बदबू पूरे घर में आने लगती है। इसलिए पोछे को साफ रखना बेहद जरूरी होता है।
पोछे को 5 मिनट में कैसे करें साफ
- इसके लिए आपको एक प्लास्टिक का बैग लेना है।
- इसमें आपको थोड़ा सा डेटॉल, सॉल्ट, बेकिंग सोडा और कोई भी बाथरुम क्लीनिंग लिक्विड लेना है।
- अब इन सभी चीजों में थोड़ा सा पानी डालना है, ताकि पोछा अच्छे से पानी में डूब जाए।
- अब पोछे को इसमें डालकर पन्नी के सिरे को बंद कर देना है।
- इसके बाद इसे ऊपर नीचे करके अच्छे से साफ करना है। जब तक सारी गंदगी न निकल जाए।
- अब आपको इस पोछे को फ्रेश पानी से साफ करना है।
- फिर कुछ समय के लिए इसे धूप में सूखने दें।
- इस ट्रिक से आपके पोछे की बदबू गायब हो जाएगी।
पोछा इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- पोछे का इस्तेमाल हमेशा साफ करके फ्लोर की क्लीनिंग करें। इससे आपके फ्लोर पर दाग नहीं लगते हैं।
- पोछे को धूप में रखें, ताकि इसकी बदबू गायब हो सके।
- पोछे को नियमित तरीके से साफ करके रखें।
- पोछे को लगाने से पहले पानी में डेटॉल या फ्लोर क्लीनर लिक्विड का इस्तेमाल करें।
इस ट्रिक से आप अपने पोछे को अच्छे से साफ कर सकते हैं। साथ ही, इससे आप जब फ्लोर पर पोछा लगाएंगी, तो इसमें कोई बदबू नहीं आएगी।
इसे भी पढ़ें: बाज़ार से नहीं बल्कि घर पर बनाएं नेचुरल होममेड फ्लोर क्लीनर, जानिए कैसे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों