Homemade Floor Cleaner: हर कोई चाहता है कि उसका घर चमकता और साफ -सुथरा रहे। घर साफ रहने से मन भी खुश-खुश रहता है। घर की सफाई हो या फिर बाथरूम की। हर सफाई के लिए बाजार में अलग-अलग क्लीनिंग प्रोडक्ट बिकते हैं। इन प्रोडक्ट्स की मदद से हम सभी घर की सफाई करते हैं क्योंकि हमें यह लगता है कि इससे सफाई ज्यादा अच्छे से होगी। लेकिन क्या आपको पता है कि हम सभी के घर में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जिसका इस्तेमाल कर हम घर की सफाई कर सकते हैं। इस लेख में आज हम आपको नेचुरल होममेड क्लीनर के बारे में बताने जा रहे हैं।
विनेगर
विनेगर का इस्तेमाल घर की सफाई के लिए भी किया जाता है। आप विनेगर की मदद से घर पर फ्लोर क्लीनर बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए एक मग में दो मग गर्म पानी लें। अब इसमें नींबू का रस और विनेगर मिलाएं। इसके बाद इन सभी चीजों को मिक्स करके एक बोतल में भर लें।
स्प्रिट से बनाएं क्लीनर
स्प्रिट का इस्तेमाल कर आप घर पर होममेड क्लीनर बना सकती हैं। इसके लिए एक बाल्टी में 6 कप हल्का गर्म पानी लें। इसके बाद इसमें एक कप स्प्रिट मिलाकर मिक्स करें। अगर आपके पास स्प्रिट नहीं है तो आप इसमें फिटकरी भी मिला सकती हैं। फिटकरी का क्लीनर बनाने के लिए गर्म पानी में फिटकरी को कूटकर मिलाए और मिक्स करें। (ऐसे करे घर की सफाई)
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर आप फ्लोर पर लगे दाग को हटा सकती हैं। इसका इस्तामल कर आप घर पर फ्लोर क्लीनर बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए एक बाउल में एक से दो चम्मच सोडा लें। इसके बाद इसमें नींबू का रस और पानी मिक्स करें। अब इस पानी को बोतल में भरकर छिड़काव करें।
इसे भी पढ़ें-इन हैक्स की मदद से करें घर की सफाई, शीशे की तरह चमकने लगेंगी चीजें
वाइन का करें इस्तेमाल
अधिकतर लोग वाइन का इस्तेमाल पीने के लिए करते हैं। इसके लिए आप एक बर्तन में गर्म पानी लें। इसके बाद इसमें नमक, नींबू का रस और वाइन मिलाकर मिक्स कर एक घोल बनाएं। दाग वाली जगह पर इस पानी का छिड़काव कर साफ करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image credit -Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों