किचन के डस्टर पर अक्सर तेल या मसाले का दाग लग जाता है। जिसे हटाना तो काफी आसान होता है। लेकिन जब इसमें ग्रीस के दाग लग जाते हैं, तो हमें इसे फेंकना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी वजह से यह दोबारा इस्तेमाल में नहीं आता है। लेकिन अब आपको किचन के डस्टर को फेंकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप घर पर रखी चीजों से इसमें से ग्रीस के दाग को आसानी से हटा सकती हैं। आर्टिकल में बताते हैं आसानी से कैसे ग्रीस के दाग को निकाला जा सकता है।
ग्रीस के दाग किचन डस्टर से निकालने के लिए सामान
- कॉर्नस्टार्च- 2 चम्मच
- व्हाइट विनेगर- 1 ढक्कन
- शैंपू- थोड़ा सा
- गर्म पानी

ग्रीस के दाग निकालने के लिए क्या करें
- इसके लिए आपको एक बर्तन में गर्म पानी करना है।
- गर्म पानी में आपको कॉर्नस्टार्च को अच्छे से मिक्स करना है।
- इसके बाद इसमें व्हाइट विनेगर को डालना है और दोनों चीजों को मिक्स करना है।
- फिर इसमें शैंपू को डालकर हिलाना है।
- अब इसमें किचन के डस्टर को इसमें डुबाकर कुछ समय के लिए रख देना है।
- करीब 20 मिनट बाद इसे निकालर इसे ब्रश की मदद से रगड़े।
- फिर इसे पानी में दोबारा डालें।
- इसके बाद साफ पानी से इसे साफ करें। इससे आपका डस्टर पहले की तरह साफ नजर आएगा।
- अब इसे अच्छे से सुखाकर इसका इस्तेमाल अपनी किचन में करें।
- इससे आपको बाजार से नया डस्टर लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

डस्टर साफ करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- आपको अपने डस्टर को ज्यादा तेजी से रगड़कर साफ नहीं करना है। इससे वो कपड़ा फट सकता है।
- डस्टर को ज्यादा समय के लिए पानी में न रखें। इससे ग्रीस वाले दाग में चिपचिपापन हो सकता है।
- जब भी डस्टर को साफ करें तो इसे हवा में जरूर सुखाएं। इससे सारी बदबू भी गायब हो जाएगी।

इस तरह से आप अपने किचन के डस्टर पर से ग्रीस के दाग को हटा सकते हैं। साथ ही, इसे साफ भी रख सकते हैं। आपको बस यहां बताए गए नुस्खे को ट्राई करना होगा, ताकि डस्टर आसानी से साफ हो सके। इससे आपको बाजार की चीजों का भी कम इस्तेमाल करना होगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों