Rang Panchami Kab Hai 2024: कब है रंग पंचमी 2024? जानें शुभ मुहूर्त और इसका महत्व

हिन्दू धर्म में रंग पंचमी का बहुत महत्व माना जाता है। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी को रंग पंचाई के रूप में मनाया जाता है। रंग पंचमी के दिन ही ब्रज मंडल में 40 दिवसीय होली पर्व का समापन होता है। 

rang panchami  ka mahatva

Kab Hai Rang Panchami 2024: हिन्दू धर्म में रंग पंचमी का बहुत महत्व माना जाता है। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी को रंग पंचाई के रूप में मनाया जाता है। रंग पंचमी के दिन ही ब्रज मंडल में 40 दिवसीय होली पर्व का समापन होता है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा का विधान है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि इस साल कब मनाई जाएगी रंग पंचमी, क्या है इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त और साथ ही, जानें इसका महत्व।

रंग पंचमी 2024 कब है? (Rang Panchami 2024 Kab Hai?)

rang panchami  ka muhurat

चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि का शुभारंभ 29 मार्च, दिन शुक्रवार को रात 8 बजकर 20 मिनट पर होगा। वहीं, इसका समापन 30 मार्च, दिन शनिवार को रात 9 बजकर 13 मिनट पर होगा। असी में उदया तिथि के अनुसार, रंग पंचमी का त्योहार 30 मार्च को मनाया जाएगा।

रंग पंचमी 2024 का शुभ मुहूर्त (Rang Panchami 2024 Shubh Muhurat)

रंग पंचमी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर होगा। यानी कि पूजा करने के साथ-साथ देवताओं के साथ होली खेलने के लिए कुल अवधि होगी लगभग ढाई घंटा। इस दौरान अपने इष्ट को रंग लगाएं।

यह भी पढ़ें:Shukra Gochar 2024: मार्च के आखिरी में होने वाला है शुक्र गोचर, इन 3 राशियों को हो सकता है धन संकट

रंग पंचमी 2024 का महत्व (Rang Panchami 2024 Mahatva)

rang panchami  ki tithi

रंग पंचमी के दिन देवताओं के साथ होली खेलने का विधान है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन श्री राधा कृष्ण को गुलाल लगाना चाहिए। इसके अलावा, अपने इष्ट को भी गुलाल अर्पित करना चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता का वास होता है और नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही, देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी मिलता है। मान्यता है कि इस दिन राधा रानी और कृष्ण कन्हैया को गुलाल लगाने से उनका सानिध्य प्राप्त होता है और जीवन में सुख, समृद्धि और संपन्नता आती है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जन सकते हैं कि आखिर कब है रंग पंचमी, क्या है इसका शुभ मुहूर्त और क्या है रंग पंचमी मनाए जाने के पीछे का महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP