Raksha Bandhan 2023 Vastu Tips: रक्षाबंधन के बाद राखी का क्या करना चाहिए? जानें ज्योतिष राय

Raksha Bandhan Ke Baad Rakhi Ka Kya Karna Chahiye: रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन का सबसे पवित्र और पावन पर्व माना जाता है।
इस दिन बहन भाई को राखी बांधती है तो वहीं, भाई बहन को उपहार और उसकी रक्षा का वचन देता है। इस साल रक्षाबंधन दो दिन मनाया जाएगा।
ऐसा इसलिए क्योंकि पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त की है लेकिन भद्रा का साया होने के कारण राखी 30 और 31 अगस्त दोनों दिन बांधी जा सकती है।
ऐसा माना जाता है कि राखी बांधने से लेकर उसे उतारने तक कुछ वास्तु नियम होते हैं जिनका ध्यान जरूर रखना चाहिए नहीं तो बुरा प्रभाव पड़ता है।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि रक्षाबंधन चले जाने के बाद राखी का क्या करना चाहिए और किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।
- अगर आप भी राखी को त्यौहार के बाद यूं ही उतार कर फेंक देते हैं तो ऐसा करने से बचें। ऐसा करने से भाई बहन के रिश्ते पर बुरा असर पड़ता है।
- राखी (भाई को न बांधें ऐसी राखी) बहन का बांधा हुआ रक्षा सूत्र होता जिससे भाई की हर स्थिति में रक्षा होती है। ऐसे में त्यौहार चले जाने के बाद भी इसे संभालकर रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2023: इन राशियों के भाई होते हैं बेस्ट, बहन के लिए माने जाते हैं लकी
- राखी उतारते समय ध्यान रखें कि वह टूटे नहीं। साबुत राखी को लाल कपड़े में बांधकर ऐसे स्थान पर रखें जहां भाई बहन से जुड़ी वस्तुएं रखी हों।
- फिर अगले रक्षाबंधन पर राखी को बहते जल में प्रवाहित करें और नई राखी पहनने के बाद उसे कपड़े में रखें। इससे भाई बहन का रिश्ता मज़बूत होता है।
यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan Kab Hai 2023: इस साल दो दिन मनेगा रक्षाबंधन पर्व, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
- अगर राखी खंडित हो गई है या टूट गई है, तब उसे घर में न रखें बल्कि पेड़ के नीचे या जल (पानी के उपाय) में अर्पित कर दें। साथ ही, राखी के साथ एक सिक्का भी रख दें।
- माना जाता है कि खंडित राखी को सिक्के के साथ पेड़ के नीचे रखने या जल में बहाने से घर की बरकत और रिश्ते में प्यार उसके साथ नहीं जाते हैं।
आप भी रक्षाबंधन के बाद बंधी हुई राखी का क्या करना चाहिए इसके बारे में यहां इस लेख से जानकारी ले सकते हैं और राखी से जुड़ी गलतियों को करने से बच सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।