फटाफट करनी है घर की सफाई तो लें इन हैक्स की मदद

Quick Cleaning Hacks: इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ आसान टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपका घर फटाफट चमक उठेगा।   
Updated:- 2023-06-05, 12:19 IST
image

Quick Cleaning Hacks: घर को हमेशा साफ रखना बहुत मुश्किल है। यही कारण है कि बहुत बार हम घंटों-घंटों तक घर साफ करके थक जाते हैं। हालांकि, घर को फटाफट साफ करने में कुछ टिप्स आपकी बहुत मदद कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इन हैक्स के बारे में। 

फटाफट कैसे साफ करें सामान 

use tooth brush to clean house

घर का सामान साफ करते वक्त बहुत बार हम चाहकर भी अच्छे से सफाई नहीं कर पाते हैं। जैसे बोतलों की सफाई को ही देख लिजिए। इससे बचने के लिए आपको टूथब्रश को पीछे से गर्म करना है। गर्म करने के बाद आपको टूथब्रश मुड़ जाएगा। अब उसे बोतल में डालें और गंदे हिस्से पर रब करें। बोतल के साथ-साथ डिब्बों की सफाई के लिए भी यह ट्रिक काफी अच्छा होता है। 

इसे भी पढ़ेंः सफाई के नाम से आता है आलस? बिना मेहनत इन टिप्स से घर को रखें साफ

हेयर ब्रश से साफ करें धूल

कीबोर्ड जैसे कई हिस्सों में मौजूद धूल बहुत मुश्किल से साफ होती है। ऐसे में कई बार हमारा बहुत सारा समय धूल साफ करने में ही निकल जाता है। इस दिक्कत से बचने के लिए आप बालों में मेहंदी लगाने के लिए यूज होने वाला हेयर ब्रश इस्तेमाल कर सकते हैं। 

ऐसे करें डस्टिंग 

how to do fast dusting

घर की डस्टिंग करते वक्त बहुत बार ज्यादा पानी गिर जाता है। इस दिक्कत से बचने के लिए घर में मौजूद कोई खाली बोतल लें और उसमें बहुत छोटा होल करें। अब आप इस बोतल में क्लीनर या पानी डालें और डस्टिंग करते वक्त यूज करें। 

किचन स्लैब ऐसे करें साफ 

चाय बनाने से बाद बचने वाली चाय पत्ती से किचन की स्लैब बहुत अच्छे साफ हो जाती है। खासतौर पर जिद्दी दागों को साफ करने के लिए चाय पत्ती का पानी बहुत मददगार कर सकता है। 

इसे भी पढ़ेंः घर की साफ-सफाई के लिए मैं लेती हूं इन टिप्स की मदद

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।