Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:04 AM IST

घर की साफ-सफाई के लिए मैं लेती हूं इन टिप्स की मदद

साफ-सफाई करने के लिए आप इस लेख में दिए कुछ टिप्स की मदद ले सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Guest Author
Updated:- 2022-12-15, 20:00 IST
best way to clean house

Home Cleaning Hacks:घर को साफ करे बिना मन को संतुष्टि ही नहीं मिलती है। यही कारण है कि हम महिलाएं सुबह शाम साफ-सफाई में लगी रहती हैं। बहुत सी महिलाओं का तो पूरा दिन इन्हीं कामों में निकल जाता है।

मुझे ऐसा लगता है कि कुछ बातों को ध्यान में रखने से हम घर की साफ सफाई आसानी से कर सकते हैं। आज मैं आपको इसी बारे में ही बताने वाली हूं।

पूरे घर को एक साथ करें साफ

पूरे घर को एक साथ साफ करने पर सफाई जल्दी होती है। मैंने बहुत बार गौर किया है कि जब-जब में एक काम को आधा कर कुछ दूसरा करने लगती हूं, तब-तब सफाई में अधिक समय निकल जाता है। सही तरीका यह है कि आप पूरे घर को एक बारी में साफ करें और उसके बाद कुछ और करें।

सामान रखने का तरीका बदलें

tips to clean home faster

सामान रखने का तरीके पर भी निर्भर करता है कि आपका घर कितना गंदा या साफ रहेगा। ज्यादा बिखरने वाली चीजों को कभी भी बाहर ना रखें। जैसे बच्चों के खिलौने और कंबल। अक्सर बच्चे बात-बात पर पूरे घर के सामान को बिखेर देते हैं। इससे बचने के लिए आप पहले से ही सामान को संभाल कर रखें।

रोजाना सफाई करते वक्त क्या साफ ना करें

हम रोजाना घर की सफाई करते हैं। ऐसे में जरूरी नहीं है कि हम रोज हर चीज की सफाई करें। बेड के वुडन वर्क जैसी कई चीजों को रोजाना साफ करने की आवश्यकता नहीं होती है।

स्पीड का भी रखें ध्यान

रोजाना घर की सफाई के लिए ज्यादा समय देने से अच्छा है कि आप हफ्ते में किसी एक दिन का निर्धारण कर लें। फिर बस उसी दिन लंबा समय देकर सफाई करें, बाकी दिन पूरे तरीके से साफ करने की जरूरत नहीं है। साथे ही स्पीड का भी ख्याल रखें।

तो ये थे कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप आसानी से घर को साफ कर सकते हैं। उम्मीद है आपको मेरे दिए गए टिप्स अच्छे लगे होंग।

(सुप्रिया लखनऊ से हैं और इस लेख में दिए गए विचार और टिप्स उनके हैं)

उम्मीद है आगे से आप इन टिप्स की मदद से बचत कर पाएंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।