herzindagi
punjab new sports policy revamps sports landscape with increased budget and opportunities

पंजाब में नई खेल नीति बनी गेम चेंजर, बजट बढ़ने की वजह से खिलाड़ियों को मिल रहे हैं अच्छे अवसर

इस नई व्यवस्था के तहत, राज्य के एथलीटों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण सुविधाएं दी जा रही हैं, ताकि वे विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए खुद को तैयार कर सकें। खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए सरकारी नौकरियों और आकर्षक नकद पुरस्कारों की व्यवस्था की गई है, जो उन्हें खेल को पूर्णकालिक करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
Guest Author
Editorial
Updated:- 2025-12-12, 17:15 IST

पंजाब में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर सुधार किए गए हैं। राज्य सरकार ने जहां 2022 से पहले के 100 करोड़ रुपये के खेल बजट को बढ़ाकर 1,000 करोड़ रुपये किया, वहीं 2023 में लागू की गई नई खेल नीति ने खिलाड़ियों के लिए संभावनाओं के नए दरवाजे खोल दिए हैं। यह बदलाव खेलों को करियर और सम्मानजनक विकल्प के रूप में स्थापित करने की दिशा में निर्णायक कदम माना जा रहा है।

नई नीति ने खिलाड़ियों में जगाई उम्मीद

नई नीति के तहत खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण सुविधाएं, सरकारी नौकरियां और आकर्षक नकद पुरस्कार देने की व्यवस्था की गई है। ओलंपिक में प्रतिनिधित्व करने वाले पंजाब के प्रत्येक खिलाड़ी को तैयारी के लिए 15 लाख रुपये प्रदान किए गए। राज्य सरकार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से सात को डीएसपी और चार को पीसीएस अधिकारी के पद पर नियुक्त किया, जिनमें नौ हॉकी खिलाड़ी, एक क्रिकेटर और एक एथलीट शामिल हैं।

  • “खेलां वतन पंजाब दियां” कार्यक्रम ने राज्य में खेल भागीदारी को नई ऊंचाई दी है।

इसे भी पढे़ं- अब सरकारी स्कूल भी किसी से कम नहीं! 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' ने बदली पंजाब की शिक्षा की तस्वीर

punjab new sports policy revamps sports landscape with increased budget and opportunitiess

राज्य में खेल के प्रति उत्साह तेजी से बढ़ा

इस प्रतियोगिता में अब तक पांच लाख से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले चुके हैं, जबकि पहले यह संख्या मात्र 20–25 हजार होती थी। इससे स्पष्ट है कि राज्य में खेल के प्रति उत्साह तेजी से बढ़ा है। मुख्यमंत्री मान ने गर्व जताते हुए कहा कि चार राष्ट्रीय टीमों की कप्तानी आज पंजाब के खिलाड़ियों के पास है। भारतीय हॉकी टीम में नौ पंजाबी खिलाड़ी खेल रहे हैं, जो राज्य की समृद्ध खेल परंपरा को मजबूत आधार देता है।
सरकार ने अंतरराष्ट्रीय खेलों में जीतने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण के लिए 1 करोड़, रजत के लिए 75 लाख और कांस्य के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की है। यह कदम युवा खिलाड़ियों में विश्वास और प्रेरणा भरने वाला है।

इसे भी पढे़ं- जंग नशे के खिलाफ: पंजाब की निर्णायक लड़ाई, अब तक 31 हजार से अधिक गिरफ्तारियां

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।