मानसून के दौरान लाइट जलाते ही कीड़ों की फौज उड़ती हुई नजर आने लगती है। अब ऐसे में आमतौर लोग शाम से पहले अधिकतर काम कर लेते हैं ताकि कीड़ों की समस्या से काम में किसी प्रकार की बाधा न हो। कहीं अगर गलती से रात भर लाइट जलती हुई रह गई तो आस-पास केवल कीड़ों की फौज नजर आती है। साथ ही बरसात में किचन और घर में कीड़े घूमते हुए नजर आने लगते हैं। बिन बुलाए मेहमान न सिर्फ घर में गंदगी फैलाते हैं बल्कि उठना-बैठना भी मुश्किल कर देते हैं। आमतौर पर लोग इन्हें भगाने के लिए महंगे स्प्रे या रिफिल वाले लिक्विड का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि आप केवल एक पॉलीथीन से इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।
यकीनन आपको यह थोड़ा अजीब लगे। लेकिन आपको बता दें कि यह सच है। चलिए नीचे जानिए कैसे पॉलीथीन हैक और 1 आसान घरेलू उपाय जिससे कीड़ों को आने से रोक सकती हैं।
कीड़ों को दूर भगाने के लिए घरेलू उपाय

आमतौर पर लोग कीड़ों को दूर भगाने के लिए केमिकल स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार इनका आतंक इतना ज्यादा होता है कि किचन में खाना बनाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में खाना बनाते समय पापड़ बेलने पड़ जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप इन्हें दूर करने के लिए नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपके घर में नीम का तेल नहीं है, तो आप नीम की पत्ती का यूज करें। नीचे जानें इसे बनाने का इस्तेमाल-
- बरसाती कीड़ों को दूर रखने के लिए नीम की पत्ती को भिगोकर उसका पेस्ट बनाएं।
- अब इस पेस्ट में छानकर बोतल में भरें और कपूर की गोलियां पीसकर पाउडर डालें।
- कुछ देर रखने के बाद इसमें जरूरत के हिसाब से पानी मिलाएं।
- अब लिक्विड को अच्छे से मिक्स करने के बाद कीड़े आने वाली जगह पर छिड़कें।
इसे भी पढ़ें-मानसून में घर बना कीड़ों का अड्डा? अपनाएं थाली ट्रिक...एक जगह से दूसरी जगह नहीं जा पाएंगे Insects
बल्ब के किनारे उड़ रहे कीड़ों को कैसे दूर करें?

बरसात के मौसम में लाइट जलाने के बाद आने वाले कीड़ों को दूर करना काफी मुश्किल काम हो जाता है। इस दौरान लाइट बंद करने के अलावा कोई और उपाय नहीं होता है। लेकिन कुछ तरीकों को अपनाकर आप इस समस्या से राहत पा सकती हैं। इसके लिए आपको एक पॉलीथीन की जरूरत पड़ेगी।
- बल्ब के इर्द-गिर्द घूमने वाले कीड़ों को दूर रखने के लिए पॉलीथीन लें।
- अब इस पॉलीथीन को बल्ब पर फंसाकर गांठ बांध दें।
- ध्यान रखें कि पॉलीथीन ट्रांसपेरेंट हो वरना कमरे में अंधेरा लगेगा।
इसे भी पढ़ें-बारिश होने के बाद घर में निकलने लगे हैं छोटे-छोटे कीड़े, इन 3 ट्रिक्स से मिनटों में हो सकते हैं गायब
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों