World Environment Day 2023: राशि अनुसार लगाएं पौधे, चमकेगी किस्‍मत

हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाय जाता है। इस मौके पर हम कुछ ऐसे पौधों के बारे में बता रहे हैं, जिसे राशि अनुसार लगाने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। 

plants according to zodiac sign hindi

पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। ये वातावरण को शुद्ध रखने के साथ ही हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। हिंदू धर्म में भी सदियों से पेड़-पौधों की पूजा करने की परंपरा चली आ रही है। लगभग हर त्योहार में देवी-देवताओं की आराधना के साथ पेड़ पौधों की भी पूजा जाती है। इसके पीछे प्रकृति की सुरक्षा का भी संदेश होता है।

इसके अलावा, लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए लोग पौधे लगाते हैं। ऐसे में यदि आप कोई पौधा लगाने जा रहे हैं, तो अपनी राशि के अनुसार लगाएं। इससे पर्यावरण तो बचेगा ही साथ में आपकी किस्मत भी चमक सकती है। किस राशि के जातक को कौन सा पौधा लगाना चाहिए? न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से चलिए जानते हैं-

राशि के अनुसार ये लगाएं पौधे

मेष राशि

aries zodiac sign

इस राशि के स्वामी मंगल हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों को लाल चंदन, अनार, नींबू, तुलसी, नीम और बरगद के पेड़ लगाने चाहिए। इससे सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

इसे जरूर पढ़ें:World Earth Day पर जानें पर्यावरण संरक्षण के कुछ आसान टिप्स

वृषभ राशि

इस राशि के स्‍वामी शुक्र देव हैं। इसलिए, इस राशि के लोगों को जामुन और बबूल के पेड़ लगाने चाहिए। इससे जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। साथ ही, शनि के अशुभ प्रभाव भी दूर होते हैं।

मिथुन राशि

इस राशि के स्वामी बुध देव हैं। बुध देव की कृपा पाने के लिए इस राशि के लोगों को हरे पत्ते वाले पेड़ लगाने चाहिए। तुलसी, शीशम व बांस का पेड़ लगाना मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ होगा।

कर्क राशि

Cancer zodiac sign

कर्क राशि के स्वामी चंद्रदेव हैं। ऐसे में इस राशि वालों को अपने आस-पास औषधीय पौधे जैसे तुलसी, नीम आदि पेड़ लगाने चाहिए।

सिंह राशि

इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। सूर्य देव की शुभता को पाने के लिए सिंह राशि वालों को लाल रंग के फूल वाले पेड़ लगाने चाहिए। इसके अलावा, नाग-केसर, बरगद और पलाश आदि के पेड़ लगाना आपके लिए मान-सम्मान दिलाने वाले साबित हो सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के भी स्वामी बुध देव हैं। ऐसे में कन्या राशि के जातकों को भी मिथुन की तरह तुलसी, शीशम व बांस के पेड़ लगाने चाहिए। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती हैं।

तुला राशि

libra zodiac sign

इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। ऐसे में इस राशि के जातक भी वृषभ राशि की तरह सफेद फूल वाले पौधे लगाएं। इसके अलावा, तुला राशि के लोगों के लिए रीठा, बेल या अर्जुन का पौधा लगाना भी शुभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि

मेष राशि की तरह वृश्चिक राशि के भी स्वामी मंगल देव हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों को लाल रंग के फूलों वाले पौधे लगाने चाहिए। आपके लिए अर्जुन, मोलश्री के पौधे भी शुभ हो सकते हैं।

धनु राशि

धनु के राशि स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों को पीले रंग के फूलों वाले पौधे लगाने चाहिए। इसके अलावा, धनु राशि के जातकों के लिए मोलश्री, चीड़ व सलाल जैसे पेड़ भी शुभ हो सकते हैं।

मकर राशि

Capricorn zodiac sign

मकर राशि के स्‍वामी शनिदेव माने जाते हैं। ऐसे में इस राशि वालों को नीले रंग के पुष्प वाले पौधों के अलावा शमी और आक का पेड़ लगाने चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। ऐसे में शनिदेव की कृपा पाने के लिए कुंभ राशि के जातकों को भी नीले रंग के फूलों वाले पौधे जैसे शमी का पेड़ लगाने चाहिए। शमी का पेड़ लगाने से आपको रोगों से मुक्ति मिल सकती है।

इसे जरूर पढ़ें:इन प्लांट्स को वॉशरूम में लगाकर कीजिए एयर को फ़िल्टर

मीन राशि

मीन राशि के भी स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में इस राशि वाले लोगों को पीले रंग के फूलों या फलों वाले पौधे लगाने चाहिए।

आप भी अपनी राशि के अनुसार पौधे लगाकर फल पा सकते हैं। अगर आपको भी राशियों से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP