आसमान में कभी-कभी अद्भुत घटनाएं दिख सकती हैं। कुछ दिन पहले ही आसमान में चंद्रमा के साथ शुक्र ग्रह को देखा गया था। इस अद्भुत नजारे ने दुनिया के लोगों का मन मोह लिया था। अब एक बार फिर से आसमान में ऐसी ही खगोलीय घटना घटने जा रही हैं।
पांच ग्रह एक साथ दिखेंगे
28 मार्च 2023 को बृहस्पति, बुध, शुक्र, मंगल व यूरेनस रात्रि में आसमान में एक साथ दिखाई देंगे। इसे हम प्लैनेट परेड भी कहते हैं। इस दौरान पांच ग्रह बिल्कुल सीधी रेखा में आएंगे। प्लैनेट परेडको हम सभी आसानी से धरती से देख सकते हैं। आज करीब 07 बजकर 30 मिनट पर पांच ग्रह- बुध, बृहस्पति, शुक्र, अरुण और मंगल एक सीधी रेखा में दिखाई देंगे।
सूर्यास्त के ठीक बाद इन रेखा को आप देख सकती है
इस अद्भुत दृश्य को आप बिना दूरबीन के भी देख सकती हैं। ग्रहों का यह अद्भुत समन्वय सूर्यास्त के ठीक बाद पश्चिमी क्षितिज की ओर दिखाई देगा। ज्योतिष का कहना है कि इस संयोग का प्रभाव लोगों पर भी पड़ सकता है।
प्लैनेट परेड देखने का समय (Planetary Parade 2023 Time)
अगर आप ग्रहों के इस संयोग को देखना चाहती हैं तो शाम 06 बजकर 36 मिनट से शाम 07 बजकर 30 मिनट के बीच देख सकती हैं। आपको अगर इस रेखा को देखना है तो आपको बिलकुल भी देरी नहीं करनी हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्यास्त के ठीक आधे घंटे बाद बुध और बृहस्पति क्षितिज के नीचे डूब जाएंगे। (सूर्य को मजबूत करने के लिए रविवार के दिन करें इन चीजों का दान)
इसे ज़रूर पढ़ें-Astro Tips: आपकी 8 आदतें बन सकती हैं ग्रह दोष का कारण
इन ग्रहों के कारण किन लोगों को हो सकती हैं परेशानी
ज्योतिष की मानें तो इन ग्रहों के कारण अधिक वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान सबसे ज्यादा किसानों को हो सकती हैं परेशानी। सबसे ज्यादा मध्य और उत्तर भारत के प्रमुख क्षेत्रों में वर्षा हो सकती है।
इसे ज़रूर पढ़ें-नंबर 5 वाले लोगों के लिए कैसा रहने वाला है आने वाला साल?
कुछ राशियों को कर सकते हैं प्रभावित
मेष राशि
इस राशि के जातक जॉब में स्थान या पद परिवर्तन करेंगे। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे और परिवर्तन की भी संभावना है। छात्र लाभान्वित होंगे।
मिथुन राशि
सूर्य व गुरु का गोचर शुभ फल देगा। राजनैतिक प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यवसाय में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।
सिंह राशि
सूर्य-गुरु का मीन में गोचर आर्थिक लाभ दे रहा है । स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। नारंगी रंग शुभ है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो उन्हें आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Google
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों