Phulera Dooj 2025 Kab Hai: इस साल कब मनाया जाएगा फुलेरा दूज, जानें राधे-कृष्ण की पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसाकर, फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष के दूसरे दिन मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है। यह विशेष रूप से भगवान कृष्ण को समर्पित है और ब्रज क्षेत्र में इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। अब ऐसे में इस साल फुलेरा दूज का व्रत कब रखा जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व क्या है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
phulera dooj 2025 kab hai date lord krishna and shree radha rani puja shubh muhurat and significance
phulera dooj 2025 kab hai date lord krishna and shree radha rani puja shubh muhurat and significance

हिन्दू धर्म में फुलेरा दूज का व्रत बेहद महत्वपूर्ण और सौभाग्यशाली माना जाता है। पंचांग के हिसाब से यह व्रत फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष के दूसरे दिन मनाया जाता है। यह पर्व भगवान कृष्ण और राधा रानी के प्रेम को समर्पित है। ब्रज क्षेत्र में इस दिन का विशेष महत्व है, जहां इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन श्री कृष्ण और श्री राधा फूलों की होली खेलते हैं, जो वसंत के आगमन का प्रतीक है। फुलेरा दूज को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, जिसका अर्थ है कि इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना किसी मुहूर्त के किया जा सकता है। यह त्योहार प्रेम, आनंद और उत्सव का प्रतीक है। अब ऐसे में इस साल फुलेरा दूज का पर्व कब मनाया जाएगा और श्री राधा-कृष्ण की पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व क्या है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं।

फुलेरा दूज का पर्व कब मनाया जाएगा?

q11pa24g_ls_625x300_19_February_25

यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व भगवान कृष्ण और राधा रानी को समर्पित है। द्वितीया तिथि 1 मार्च, शनिवार को सुबह 3:16 बजे से शुरू होगी। यह तिथि 2 मार्च रविवार के दिन देर रात 12 बजकर 09 मिनट पर समाप्त होगा। इसलिए उदया तिथि के अनुसार, फुलेरा दूज 1 मार्च शनिवार के दिन मनाया जाएगा।

फुलेरा दूज के दिन श्रीराधा और कृष्ण की पूजा का शुभ मुहूर्त

फुलेरा दूज के दिन श्रीराधा और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त के बारे में यहां जान लें।

  • सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 46 मिनट पर। यह वह समय है जब सूर्य क्षितिज से ऊपर उठता है और दिन की शुरुआत होती है।
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 21 मिनट पर। यह वह समय है जब सूर्य क्षितिज के नीचे चला जाता है और रात की शुरुआत होती है।
  • अमृत काल- सुबह 04 बजकर 40 मिनट से 06 बजकर 06 मिनट तक। हिन्दू पंचांग के अनुसार, यह समय शुभ कार्यों के लिए अत्यंत उत्तम माना जाता है।
  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05 बजकर 07 मिनट से 05 बजकर 56 मिनट तक। यह समय ध्यान, योग और आध्यात्मिक कार्यों के लिए विशेष रूप से फलदायी माना जाता है।
  • विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 16 मिनट तक। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को शुरू करने के लिए यह समय शुभ माना जाता है।
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 18 मिनट से 06 बजकर 43 मिनट तक। यह संध्या का वह समय है जब दिन और रात मिलते हैं।
  • निशिता मुहूर्त- रात्रि 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक। यह मध्यरात्रि का समय है।

फुलेरा दूज के दिन बन रहे हैं शुभ योग

फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की दूसरी तिथि पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इनमें शुभ योग, साध्य योग, त्रिपुष्कर योग और शिववास योग शामिल हैं। इन शुभ समयों में भगवान कृष्ण और राधा रानी की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके साथ ही सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होती है। इसके अलावा, घर में सुख-शांति बनी रहती है।

इसे जरूर पढ़ें - Expert Tips: राधा-कृष्ण की मूर्ति किसी को तोहफे में देने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

फुलेरा दूज के दिन पूजा का महत्व क्या है?

phulera dooj

फुलेरा दूज का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। यह पर्व राधा-कृष्ण के प्रेम का प्रतीक है और इसे वसंत पंचमी और होली के बीच मनाया जाता है। इस दिन राधा-कृष्ण की पूजा करने का विशेष महत्व है। यह पर्व राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम को समर्पित है। इस दिन उनकी पूजा करने से प्रेम और सद्भाव में वृद्धि होती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन राधा-कृष्ण की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशहाली आती है।

इसे जरूर पढ़ें - जानें इस स्थान का पौराणिक महत्व, जहां हुआ था राधा-कृष्ण का विवाह

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP