
हिन्दू धर्म में पूर्णिमा तिथि का बहुत महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, साल में कुल 12 पूर्णिमा तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है पौष माह की पूर्णिमा जो इस साल 13 जनवरी को पड़ने वाली है। पौष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि पौष पूर्णिमा के दिन घर में कुछ चीजें लाना बहुत ही शुभ होता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि पौष पूर्णिमा के दिन घर में मां लक्ष्मी से जुड़ी कुछ वस्तुओं को लाने से सुख-समृद्धि का आगमन होता है और अन्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। आइये जानते हैं बारे में विस्तार से।

शंख को मां लक्ष्मी के बड़े भाई के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा, शंख को नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाला भी बताया गया है। ऐसे में पौष पूर्णिमा के दिन घर में शंख की स्थापना करने से घर में मौजूद नकारात्मकता दूर हो जाती है और सकारात्मकता का सचार होने लगता है।
यह भी पढ़ें: Paush Purnima 2025: कब है पौष पूर्णिमा? जानें पूजा एवं स्नान-दान का मुहूर्त और महत्व
कौड़ी मां लक्ष्मी की प्रिय वस्तु मानी जाती है। इसी कारण से माता की पूजा में कौड़ियों का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में पौष पूर्णिमा के दिन घर में 11, 21 या 51 की संख्या में सफेद कौड़ी अवश्य लानी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में मां लक्ष्मी का स्थाई वास बना रहता है।

कमलगट्टे की माला से मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है। ऐसे में पौष पूर्णिमा के दिन कमल गट्टे की माला घर ले आएं और मां लक्ष्मी की पूजा क बाद उनके मंत्रों का जाप इसी से करें। इससे मां लक्ष्मी की किरपा मिलेगी और घर में मौजूद धन दोष भी दूर हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Paush Purnima Bhog 2025: पौष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को क्या भोग लगाएं?

पौष पूर्णिमा के दिन घर में नारियल की स्थापना करना भी शुभ माना गया है। पौष पूर्णिमा के दिन नारियल की स्थापना करने से घर में धन का आगमन होता है। धन लाभ के योग बनने लगते हैं और धन की वृद्धि होती है। इसके अलावा, घर में सुख-समृद्धि, संपदा और सौभाग्य स्थापित होते हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।