Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:05 PM IST

Paush Purnima Daan 2026: पौष पूर्णिमा के दिन करें इन 4 चीजों का दान, सदैव बनी रहेगी खुशहाली

पौष पूर्णिमा का दिन हिंदू धर्म में विशेष माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना और दान पुण्य करना मुख्य रूप से फलदायी होता है। .अगर आप भी इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करती हैं तो जीवन में शुभता बनी रहती है।
Updated:- 2025-12-29, 22:41 IST
image

हिंदू धर्म में किसी भी पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है और यह तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होती है। प्रत्येक पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा, व्रत-उपवास स्नान और दान करने का विधान है। ऐसे ही पौष महीने की एकादशी तिथि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह साल की पहली पूर्णिमा तिथि होती है जो कि जनवरी के महीने में पड़ती है। साल की शुरुआत में होने की वजह से इस पूर्णिमा तिथि का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में यदि पौष पूर्णिमा के दिन स्नान-दान, पूजा-पाठ और धार्मिक कार्य किए जाते हैं तो उसका फल अवश्य मिलता है। इस दिन किया गया दान विशेष रूप से फलदायी माना जाता है और इस तरह के दान से जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है। इस दिन किए गए दान से घर की आर्टिक स्थिति तो अच्छी होती ही है और देवताओं के साथ पूर्वजों की कृपा दृष्टि भी प्राप्त होती है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि आपको पौष पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए जिससे जीवन में खुशहाली बनी रहे और पुण्य फलों की प्राप्ति हो सके।

पौष पूर्णिमा पर स्नान और दान का महत्व

पौष पूर्णिमा के दिन यदि आप प्रातःकाल किसी पवित्र नदी के स्नान करें तो अत्यंत फलदायी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि आप गंगा जैसी पवित्र नदी में स्नान करने के बाद दान करती हैं तो उसके कई गुना ज्यादा फल मिल सकते हैं। इस दिन जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता की चीजों का दान करना मुख्य रूप से फलदायी माना जाता है। इन दिन दान में कुछ विशेष चीजें देने से पूरे साल भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- Purnima Tithi 2026: साल 2026 में कब-कब पड़ेंगी पूर्णिमा तिथियां, यहां जानें शुभ मुहूर्त समेत अन्य बातें

पौष पूर्णिमा पर करें अन्न का दान

पौष पूर्णिमा के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को गेहूं और चावल जैसे अनाज का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन आप दान में गेहूं, चावल या अन्य दाल जैसी चीजों का दान करें जिससे घर में खुशहाली बनी रहती है और कभी भी अन्न-धन की कमी नहीं होती है। अन्न का दान करने से आपके जीवन में माता अन्नपूर्णा का आशीर्वाद बना रहता है।

ann daan significance in paush purnima

पौष पूर्णिमा पर करें ऊनी कपड़ों का दान

पौष पूर्णिमा के दिन अत्यंत ठण्ड होती है और यदि इस दिन आप जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्रों का दान करती हैं तो इसके शुभ फल आपके जीवन में सदैव बने रहते हैं। पौष पूर्णिमा के दिन कंबल का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप गर्म शॉल का दान भी कर सकती हैं।

पौष पूर्णिमा पर करें धन का दान

पौष पूर्णिमा के दिन अपनी क्षमता अनुसार धन का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किया गया धन का दान बहुत शुभ माना जाता है। इस तरह के दान से जीवन में आर्थिक तंगी को दूर करता है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

पौष पूर्णिमा पर करें तिल और गुड़ का दान

पौष पूर्णिमा के दिन तिल और गुड़ का दान करना सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन गुड़ का दान करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है और पितृ दोषों से मुक्ति मिल सकती है। इस तरह के दान से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

अगर आप पौष पूर्णिमा के दिन यहां बताई चीजों का दान करेंगी तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।