हर माता-पिता अपने बच्चों की केयर करते हैं। वह अपने बच्चों को बेहद प्यार देने के लिए उनकी हर जिद को भी पूरा करते हैं। ऐसे में अधिकतर माता-पिता के मन में यह सवाल आता है, कि छोटे बच्चों को किस उम्र तक अपने पास सुलाना चाहिए और किस उम्र के बाद बच्चों को सेपरेट रूम में शिफ्ट कर देना चाहिए। अगर आपके मन में भी यही सवाल रहता है, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि बच्चों को किस उम्र के बाद से सेपरेट रूम देना शुरू कर देना चाहिए।
अगर आपका बच्चा भी छोटा है और आप उसे अपने पास सुलाती हैं, लेकिन इस बात को लेकर भी कंफ्यूज है, कि किस उम्र में बच्चों को सेपरेट रूम दे देना चाहिए, तो आमतौर पर विशेषज्ञ के अनुसार तीन से चार साल की उम्र के बाद बच्चों को अपने बिस्तर पर नहीं सुलाना चाहिए। आप उन्हें सेपरेट रूम दे सकती हैं। ऐसा करने से बच्चे भी आसानी से सो पाएंगे और आप दोनों भी अपनी प्राइवेसी एंजॉय कर सकती हैं।
4 साल की उम्र के बाद बच्चे बड़े होने लगते हैं। ऐसे में अधिकतर बच्चों को स्वतंत्र रूप से सोना अच्छा लगता है। कुछ बच्चे ऐसे में अगर आप 4 साल के बच्चे को सेपरेट रूम देती हैं, तो वह स्वतंत्र रूप से अपने जीवन को जी सकता है, बिना किसी परेशानी के। लेकिन कई बार बच्चे 4 साल के बाद भी माता-पिता के साथ सोने के लिए जिद करते हैं, ऐसे में आप धीरे-धीरे उनकी इस आदत को दूर कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: पैरेंट्स ध्यान दें! आलसी बच्चों को फुर्तीला बनाने में मदद करेंगी ये 5 आदतें, आज से करें फॉलो
कई बार ऐसा होता है, कि कुछ बच्चे माता-पिता के बिना अकेले डरे हुए महसूस करते हैं। यही नहीं उन्हें हॉरर मूवी देखना पसंद होती है, लेकिन वह रात भर अकेले नहीं सो पाते हैं। ऐसे में हर माता-पिता को अपने बच्चों के मन से डर हटाना चाहिए और एक सही उम्र के बाद उसे सेपरेट रूम दे देना चाहिए।
आप अपने बच्चों की राय भी जान सकती हैं, उनके साथ बैठकर बातें करें और उनसे पता करें कि क्या वह स्वतंत्र रूप से अलग सोना चाहते हैं या नहीं। अगर बच्चा सेपरेट रूम में सोना पसंद कर रहा है या उसे अब आपके बीच सोना पसंद नहीं है, तो अब आप उसे सेपरेट रूम दे सकती हैं।
यह भी पढ़ें: छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ जाता है आपका बच्चा, तो हो सकते हैं ये 4 कारण! जानें उसके स्वभाव को ठीक करने का सही तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।