Numerology February: प्यार का महीना आपके लिए क्या स्पेशल लेकर आया है? एक्सपर्ट से जानें

भविष्य की बात आने पर हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहता है। किसी को अपनी नौकरी के बारे में जानकारी चाहिए तो किसी को अपनी लव लाइफ के बारे में तो कोई अपनी हेल्थ के बारे में जानना चाहता है। इसलिए हम आपके लिए हर महीने आपके जन्म अंक के हिसाब से भविष्यफल लेकर आते हैं। अगर आपके मन में आने वाले प्यार के महीने यानि फरवरी को लेकर कुछ सवाल हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। इस आर्टिकल के माध्यम से सेलिब्रिटी अंक ज्योतिष (न्यूमेरोलॉजी) और टैरो रीडर मनीष मालवीय आपको जन्म अंक के अनुसार दिसंबर महीने के भविष्यफल के बारे में बता रहे हैं।
अंक- 1
व्यापार और विदेश से संबंधित किसी भी तरह के काम के लिए यह माह अच्छा हो सकता है। आयात-निर्यात के नए रास्ते खुल सकते हैं, जो अच्छा फायदा दे सकते हैं। रिश्तों में भावनाओं का ज्वार अधिक जोर मारे तो उसे नियंत्रित करने का प्रयत्न करें। मन की कुछ दुर्बलताओं को काबू में रखकर सेहत को अच्छा रख सकते हैं।
शुभ रंग- पीला, लाल, नारंगी।
शुभ अंक- 1,10,19,3,12,21,30.
अंक- 2
यह माह उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। आर्थिक रूप से भी फायदा-नुकसान दोनों हो सकता है। रिश्तों में भावुकता हावी रहेगी। ज्यादा चिंता, तनाव से बचे, वर्ना सेहत पर कुछ बुरा असर पड़ सकता है। सभी मामलों में कुछ परेशानियां हो सकती है, पर सब नियंत्रण में रहेगा।
शुभ रंग- सफेद, हरा, नारंगी।
शुभ अंक- 2,11,20,29,7,16,25.
इसे जरूर पढ़ें:2021 का पूरा साल आपका कैसा बीतेगा? पढ़ें वार्षिक अंकफल
अंक- 3
जो लोग ज्ञान, शिक्षा, अनुसंधान से जुड़े है, उन्हें किसी ना किसी तरह विदेश जाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। यह माह धन संबंधी मामलों में भी सहायक रहेगा। रिश्तों में परिपक्वता से लिए निर्णय लाभ देंगे। काम की अधिकता में मन को समय-समय पर आराम देना भी जरूरी है, ताकि हमेशा तरोताज़ा हो कर आगे के कार्य अच्छे से कर सकें।
शुभ रंग- पीला, लाल, क्रीम।
शुभ अंक- 1,10,19,3,12,21,30.
अंक- 4
यह माह मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से आप अधिक सक्रिय रहेंगे। तन, मन का तालमेल बना कर चलिए जिससे अच्छे परिणाम मिल सके। भ्रम और कन्फ्यूज़न की स्थिति भी आएगी, जिसे समझदारी से सुलझाएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग-सफेद, गुलाबी, हरा, नीला।
शुभ अंक-6,15,24,1,10,19.
अंक- 5
जो लोग बैंकिंग, वित्तीय, टेलीकाम, रेलवे, आयात-निर्यात या विदेश से संबंधित किसी भी तरह के काम से जुड़े है उनके लिए यह माह बहुत अच्छा हो सकता है। तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। कुछ ऊंच-नीच के साथ आर्थिक लाभ भी बढ़ेंगे। अपनों के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा और सैर-सपाटे पर भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- सफेद, हरा, पीला।
शुभ अंक- 5,14,23,2,11,20,29.
अंक- 6
यह माह आपके विवाह, यात्रा और विदेश से संबंधित किसी भी तरह भी तरह के काम के लिए अच्छा हो सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। अच्छे आर्थिक लाभ भी मिल सकते है। रिश्तों मधुरता बढ़ेगी। कुछ ब्लेम, कंट्रोवर्सी से बचे।
शुभ रंग- सफेद, बैगनी, हरा, गुलाबी।
शुभ अंक- 5,14,23,6,15,24.
अंक- 7
कुछ अटके काम इस माह पूरे हो सकते हैं। नए अवसर मिलेंगे, जो फायदेमंद होंगे। व्यापार या नौकरी में उन्नति होगी। मन की चंचलता और भावुकता परेशानी पैदा कर सकती है, तो बेहतर होगा कि उन्हें नियंत्रित करें। रिश्तों में अधिक समय दें, जिससे मधुरता बढ़ सके। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए किसी भी तरह की चिंता, तनाव से दूर रहें।
शुभ रंग- पीला, नारंगी, गुलाबी।
शुभ अंक- 3,12,21,30,7,16,25.
अंक- 8
यह माह आप आनंद से भरा कुछ अच्छा समय बिताएंगे। कुछ मानसिक उलझनें भी परेशान कर सकती है। व्यापार या नौकरी में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, पर सामंजस्य की स्थिति बन जाएगी। अपनों के साथ भी समय आनंद भरा बीतेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
शुभ रंग- हरा, सफेद, पीला।
शुभ अंक- 5,14,23,6,15,24.
इसे जरूर पढ़ें:2021 में आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन में कैसे उतार-चढ़ाव आने वाले हैं? पढ़ें वार्षिक अंकफल
अंक- 9
आर्थिक स्थिति में यह माह लाभ देगा पर खर्चे इस तरह रहेंगे कि पैसे रूकेंगे नहीं। व्यापार या नौकरी में कुछ समस्याएं आएंगी पर सुलझ जाएंगी। रिश्तों में नरम-गरम स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान जरा ज्यादा रखें। यात्रा में भी सावधानी रखें।
शुभ रंग- नारंगी, हरा।
शुभ अंक- 1,10,19,3,12,21,30.
अगर आपके मन में भी अपने भविष्य, हेल्थ, पढ़ाई और सफलता से जुड़े कुछ सवाल हैं तो आप सेलिब्रिटी अंक ज्योतिष (न्यूमेरोलॉजी) और टैरो रीडर मनीष मालवीय से manishvmalviya@gmail.com या मोबाइल नंबर 9029310411 पर संपर्क कर सकती हैं। वह आपकी हर समस्या का समाधान आपकी जन्म अंक के हिसाब से बता देंगे। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।