
नई कार हो या जीप, वाहन हो या कोई अन्य व्हीकल, जब फास्टैग जारी किया जाता था तो केवाईवी प्रोसेस करवाना बेहद जरूरी होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। बता दें कि एक नया नियम सामने आया है जो नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एनएचएआई द्वारा जारी किया गया है। यह नियम 1 फरवरी 2026 से लागू होगा, जिसके अनुसार अब फास्टैग जारी करते समय केवाईवी प्रोसेस की जरूरत नहीं होगी। ऐसे में पूरी जानकारी के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि फास्टटैग को जारी फास्टैग से जुड़ा नियम क्या है और यह कैसे काम करता है। पढ़ते हैं आगे...
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने यह फैसला लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है। अब अपने वाहनों पर नो योर व्हीकल यानी केवाईवी प्रक्रिया लागू नहीं होगी। बता दें कि इसका मकसद हाईवे उपयोगकर्ता को फास्टैग एक्शन के बाद होने वाली परेशानियों से राहत दिलाने के लिए लिया गया है।

मंत्रालय का कहना है कि केवाईवी सिस्टम में सुधार का यह बेहद बेहतरीन तरीका है। हाईवे इस्तेमाल करने वालों को अब फास्टटैग के बाद होने वाली परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें - Call Forwarding Scam: भूलकर भी डायल न करें ये USSD कोड, वरना खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट; आखिर क्या है स्कैमर्स का नया तरीका?
ऐसे में यह एक बेहद ही महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। बता दें कि इसके साथ ही एनएचएआई में यह भी ऐलान किया है कि अब 1 फरवरी 2026 से नई गाड़ियों के लिए फास्टटैग लेते समय केवाईवी के झंझट खत्म कर दी गई है।

बता दें कि इससे पहले अगर कोई भी व्यक्ति जब भी फास्टैग लेता था तो उसे केवाईवी करवानी पड़ती थी। यानी इनमें गलत जानकारी, डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन ना हो पाना या बार-बार नोटिफिकेशन के लिए परेशान होना आता था। ऐसे में लोगों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब सरकार ने दिक्कत को खत्म कर दिया है। उन्होंने फास्टैग के लिए एक अलग ही नियम जारी कर दिया है, जिसमें गाड़ी का रजिस्ट्रेशन यानी आरसी के पहले जांच होगी फिर फास्टटैक करते वक्त एक बार में सही जानकारी को वेरीफाई कर लिया जाएगा। उसके बाद आपको फास्टटैक दे दिया जाएगा।
इससे पहले यूजर्स को हमेशा यह शिकायत रहती थी कि फास्टटैक एक्टिवेट होने के बाद भी बैंक की अथॉरिटी की ओर से वेरिफिकेशन बहुत देर से होता है। ऐसे में नयी गाइडलाइन के बाद अब फास्टैग को अपडेट करने की जरूरत नहीं है।
इसे भी पढ़ें - -30 डिग्री, बर्फीले तूफान और... 18 साल की काम्या ने रचा इतिहास; अंटार्कटिका के साउथ पोल पर लहराया परचम
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।