Kaamya Karthikeyan

-30 डिग्री, बर्फीले तूफान और... 18 साल की काम्या ने रचा इतिहास; अंटार्कटिका के साउथ पोल पर लहराया परचम

Kaamya Karthikeyan Koun Hain: मुंबई की 18 साल की काम्या कार्तिकेयन ने दक्षिणी ध्रुव तक स्कीइंग करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय और विश्व स्तर पर दूसरी सबसे कम उम्र की महिला बनकर इतिहास रच दिया है।
Editorial
Updated:- 2026-01-02, 11:55 IST

Mount Everest Youngest Climber:18 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन ने दक्षिणी ध्रुव तक स्कीइंग करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय और विश्व स्तर पर दूसरी सबसे कम उम्र की महिला के रूप में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि उन्होंने शनिवार, 27 दिसंबर, 2025 को अपनी यह यात्रा पूरी की। काम्या ने -30 डिग्री सेल्सियस तक के कम तापमान का सामना करते हुए और अपनी स्लेज को खींचते हुए बर्फीली हवाओं से जूझते हुए 115 किलोमीटर की दूरी तय की। इतना ही नहीं बल्कि काम्या इससे पहले भी कई रिकॉर्ड बना चुकी हैं। चलिए जानते हैं कौन है काम्या कार्तिकेयन और कौन-कौन से रिकॉर्ड किए अपने नाम?

कौन है काम्या कार्तिकेयन?

Kaamya Karthikeyan

सातों महाद्वीपों की चोटियों पर चढ़ाई करने वाली काम्या भारतीय नौसेना के कमांडर एस. कार्तिकेयन की बेटी है। बता दें कि फेलिसिटी एस्टन जैसे खोजकर्ताओं से प्रेरित होकर, कार्तिकेयन ने 13 साल की उम्र में पर्वतारोहण शुरू किया।

इसे भी पढ़ें- Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, बनीं भारत की नई 'सिक्सर क्वीन'; श्रीलंका के खिलाफ T-20 के दौरान किया कमाल

भारतीय नौसेना ने की काम्या की तारीफ

भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "काम्या की असाधारण उपलब्धि उनकी पीढ़ी के कई लोगों को अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। भारतीय नौसेना उन्हें उत्तरी ध्रुव को फतह करने के अंतिम पड़ाव पर सफलता की शुभकामनाएं देती है।"

कार्तिकेयन की दक्षिणी ध्रुव पर उपलब्धि उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों की सूची में एक और अध्याय जोड़ती है। साल 2024 में 17 वर्ष की आयु में नेपाल के रास्ते माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त करना। ऐसा करके, वह ऐसा करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय और दूसरी सबसे कम उम्र की महिला बन गईं।

एकोनकागुआ पर्वत पर चढ़ाई करने वाली सबसे कम उम्र की लड़की

साल 2020 में सबसे कम उम्र की लड़की के रूप में एकोनकागुआ पर्वत पर चढ़ाई की थी। वहीं साल 2018 में यूरोप के एल्ब्रस पर्वत पर स्कीइंग की और साल 2022 में उत्तरी अमेरिका के डेनाली पर्वत पर गैर-अमेरिकी चढ़ाई पूरी की। उन्होंने 2024 में अंटार्कटिका में माउंट विंसन पर भी चढ़ाई की, और रिकॉर्ड समय में अपने सेवन समिट्स को पूरा किया।

काम्या कार्तिकेयन का अगला लक्ष्य एक्सप्लोरर्स ग्रैंड स्लैम

Mount Everest youngest

साउथ पोल पार करने के बाद काम्या का अगला पड़ाव एक्सप्लोरर्स ग्रैंड स्लैम है, जिसमें प्रत्येक महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ना और उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों तक स्कीइंग करना शामिल है।

इसे भी पढ़ें- India's Youngest Pilot: 18 साल की समायरा हुल्लूर ने आसमान छूकर रचा इतिहास, बनीं देश की सबसे युवा कमर्शियल पायलटों में से एक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Twitter, Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।