मिनटों में कैसे करें FASTag बैलेंस चेक? ये है आसान SMS और ऐप तरीका
-1765888638570.webp)
सरकार ने लोगों के लिए कई सुविधाएं जारी की है। जिनमें से एक है FASTag। बता दें कि यह सुविधा भी लोगों के लिए अनिवार्य है। यह न केवल टोल प्लाजा पर लंबी-लंबी कतारों से आपको बचाती है बल्कि आपका समय को भी काफी सेव करती है, लेकिन जल्दी-जल्दी में हम अपना FASTag रिचार्ज करना भूल जाते हैं। ऐसे में यदि यात्रा के दौरान फास्ट टैग का बैलेंस खत्म हो जाए तो उसके कारण परेशानी आ सकती है। बता दें कि आप पहले से ही यदि बैलेंस को चेक कर लें तो इस परेशानी से बच सकती हैं। ऐसे में यह पता होना जरूरी है कि FASTag के बैलेंस को कैसे चेक किया जाए। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि FASTag बैलेंस को कैसे आप चेक कर सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...
एसएमएस आएगा काम
बता दें कि आजकल हर काम एसएमएस के माध्यम से हो रहा है। ऐसे में FASTag भी इस मामले में बेहद आगे है। आप FASTag का बैलेंस चेक करने के लिए एसएमएस का सहारा ले सकती हैं।
इसके लिए आपको इंटरनेट की भी जरूरत नहीं है। यह सुविधा ज्यादातर आईएचएमसीएल यानी इंडियन हाईवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा प्रदान की जाती है। बता दें कि IHMCL ने विशेष सुविधा की शुरुआत की है। यदि आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है तो बैलेंस की जांच की जा सकती है।
इसे भी पढ़ें -ऑफिस लैपटॉप में भूल से भी न करें ये 6 काम, वरना जा सकती है नौकरी
ऐसे में आप पंजीकृत बैंक से टोल-फ्री नंबर ले सकती हैं। कुछ सेकंड में आपके पास एक एसएमएस प्राप्त होगा, जिसमें आपको सभी लिंक FASTag का वर्तमान बैलेंस पता चल जाएगा। बता दें कि यह मिस्ड कॉल की सुविधा केवल उन लोगों के लिए है, जिन्होंने प्रीपेड वॉलेट को आईएचएमसीएल के साथ रजिस्टर्ड किया है। यदि आपका फास्टैग किसी बैंक से लिंक है तो आप अपने बैंक की एसएमएस अलर्ट ऐप का उपयोग कर सकती हैं। ऑनलाइन पोर्टल या बैंक आपके बेहद काम आ सकती है।
यदि आपके पास स्मार्टफोन और इंटरनेट है तो ऐप या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी आप बेहद आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। बैंक का FASTag ऐप जैसे आईसीआईसी, एसबीआई आदि जो FASTag जारी करते हैं, उनका अपना समर्पित मोबाइल ऐप होता है। ऐसे में आप सबसे पहले बैंक के FASTag ऐप को खोलें। फिर यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगिन करें। उसके बाद व्यू बैलेंस पर क्लिक करें। आपके सामने आपका वर्तमान फास्टैग बैलेंस दिखाई देगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।