Narasimha Jayanti 2023 Ke Bare mein: वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरसिंह जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु ने नरसिंह भगवान के रूप में अपना पांचवा अवतार लिया था। इस साल नरसिंह जयंती 4 मई को पड़ने जा रही है। ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं नरसिंह जयंती के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व के बारे में।
कब है नरसिंह जयंती 2023? (Kab Hai Narasimha Jayanti 2023)
- वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि का शुभारंभ 3 मई, दिन बुधवार को रात 11 बजकर 49 मिनट पर होगा।
- वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि का समापन 4 मई, दिन गुरुवार (गुरुवार के उपाय) को रात 11 बजकर 44 मिनट पर होगा।
- ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, नरसिंह जयंती की पूजा और व्रत पालन 4 मई को गुरुवार के दिन किया जाएगा।
नरसिंह जयंती 2023 शुभ मुहूर्त (Narasimha Jayanti 2023 Shubh Muhurat)
- नरसिंह जयंती के दिन पूजा का सुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 58 मिनट से दोपहर के 1 बजकर 38 मिनट तक है।
- वहीं, संध्याकाल की पूजा का मुहूर्त शाम को 4 बजकर 18 मिनट से शाम को 6 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।
- पूजा की कुल अवधि सुबह के समय साढ़े 3 घंटे है तो शाम के समय 2 घंटे 40 मिनट है।

नरसिंह जयंती 2023 पूजा विधि (Narasimha Jayanti 2023 Puja Vidhi)
- नरसिंह जयंती के दिन सूर्योदय से पहले पवित्र जल में स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- फिर भगवान नरसिंह और मात लक्ष्मी का ध्यान करें और व्रत का संकल्प लें।
- भगवान नरसिंह के मंत्रों का जाप करें और उनके नाम की 11 मालाएं करें।
- भगवान नरसिंह को लाल कपड़े में लपेट कर नारियल अर्पित करें।
- भगवान नरसिंह को मिठाई, फल, केसर, फूल और कुमकुम (कुमकुम के उपाय) चढ़ाएं।
- नरसिंह जयंती के दिन नरसिंह स्तोत्र का पाठ करें और भगवान को भोग लगाएं।
- अत में आरती उतारें और भोग को प्रसाद के रूप में परिवार के बीच वितरित करें।

नरसिंह जयंती 2023 महत्व (Narasimha Jayanti 2023 Mahatva)
- हिंदू शास्त्रों के अनुसार, भगवान नरसिंह ने हिरण्यकश्यप के वध के लिए अवतार लिया था।
- भगवान नरसिंह की परम भक्ति से प्रहलाद को भगवत धाम वैकुण्ठ की प्राप्ति हुई थी।
- नरसिंह जयंती के दिन भगवान नरसिंह की पूजा से व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक बल की प्राप्ति होती है।
- व्यक्ति के भीतर का सारा भय दूर हो जाता है और भगवान नरसिंह की कृपा से व्यक्ति के शत्रुओं का भी नाश होता है।
- भगवान नरसिंह की पूजा से व्यक्ति के जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और उसे भगवत कृपा मिलती है।
नरसिंह जयंती 2023 व्रत पारण समय (Narasimha Jayanti 2023 Vrat Paran Samay)
- चतुर्दशी तिथि के अगले दिन व्रत पारण का समय सुबह 5 बजकर 37 मिनट से सूर्यास्त तक रहेगा।
तो ये थी नरसिंह जयंती से जुड़ी समस्त जानकारी। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: pinterest, wikipedia
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों